पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान पर राहुल गांधी ने फिर से दी सार्वजनिक बहस की चुनौती

New Delhi, 9 नवंबर . Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने Monday को Prime Minister Narendra Modi को एक बार फिर सार्वजनिक बहस की चुनौती दी. यह चुनौती ‘दिमागी Naxalite’ और विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने वाले ‘राष्ट्र-विरोधी’ होने के आरोपों के संदर्भ में दी गई है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने हमें Naxalite कहा. मेरी चुनौती कायम है. वे मुझसे इस बात पर बहस कर लें कि कौन देश-विरोधी है और कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है. कभी भी, कहीं भी. मेरी गारंटी है कि बहस के बाद Prime Minister में फिर कभी किसी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं बचेगी.
राहुल गांधी का यह social media पोस्ट सीआरपीएफ जवानों को संबोधित था. इससे पहले, Sunday को छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवानों से बातचीत करते हुए Prime Minister मोदी ने कहा कि नक्सलवाद (माओवाद) का खात्मा ही अंतिम लक्ष्य नहीं है. देश के सामने अभी ‘दिमागी नक्सलियों’ से निपटने की चुनौती है, जिन्होंने कई संगठनों पर अपना कब्जा जमा लिया है.
राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के अन्य दलों पर निशाना साधते हुए Prime Minister ने कहा कि आज भी वे लोगों को देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं. ये ‘दिमागी Naxalite’ कई Political दलों और अलग-अलग संगठनों में घुसपैठ कर चुके हैं. हमें इनकी पहचान करनी होगी, इन्हें हराना होगा और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी.
दीपावली के मौके पर बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों से बातचीत करते हुए Prime Minister ने कहा कि हाल की जीतें देश के बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एक आधार का काम करेंगी.
Prime Minister मोदी ने कहा कि आज की उपलब्धियां हमें प्रेरित करती हैं, लेकिन यह सफर का अंत नहीं है. मैं फिर दोहराता हूं, यह अंत नहीं है.
उन्होंने नक्सलवाद और गरीबी के खिलाफ मिली सफलताओं को एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ने के लिए एक ‘लॉन्चपैड’ बताया. कहा कि एक ऐसा कदम जो उन सपनों को साकार करने में मदद करेगा, जिन्हें भारतीयों की कई पीढ़ियों ने सदियों से संजोया है. ये उन स्वतंत्रता सेनानियों के सपने हैं जिन्होंने आजादी के लिए अनगिनत बलिदान दिए, उन वीर सैनिकों के सपने हैं जिन्होंने सीमाओं पर ‘India माता’ के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, और उन बहादुर जवानों के सपने हैं जिन्होंने नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान दे दी.
Prime Minister मोदी ने इस बात पर भरोसा जताया कि देश हर उस संकल्प को पूरा करने में सक्षम है, जिसे वह लेता है. उन्होंने पहले किए गए उन वादों का जिक्र किया जिन्हें सफलतापूर्वक पूरा किया गया है, कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाना, हर घर में शौचालय का निर्माण और टीकाकरण अभियान का विस्तार.
उन्होंने कहा कि इसलिए आज जब हम गरीबी मिटाने, नशा-मुक्त India बनाने, विकसित India के निर्माण और आत्मनिर्भर India को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं तो आप निश्चिंत रहें, देश इन लक्ष्यों को भी जरूर हासिल करेगा.
–
डीकेएम/वीसी


