
अमृतसर, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के 76वें जन्मदिन के मौके पर BJP MP तरुण चुघ ने अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका और Prime Minister की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा देश की प्रगति के लिए अरदास की. चुघ ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब से सभी को मार्गदर्शन और शक्ति मिलती है.
BJP MP तरुण चुघ ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए Prime Minister मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपना जीवन देश की सेवा, विकास और India की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए समर्पित किया है. मोदी Government की योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है और India की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ रही है.
इस दौरान तरुण चुघ ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और नशे की समस्या को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी Government पर तीखा हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नागरिकों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने गुरु महाराज से प्रार्थना की है कि पंजाब Government को सद्बुद्धि मिले और राज्य नशे की समस्या से बाहर निकले.
चुघ ने संगरूर के गुलजार सिंह की मौत का मामला भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि गुलजार सिंह ने अपने इलाके में खुलेआम नशा बिकने और युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने की शिकायत अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई थी, जिसके बाद उन्हें कथित तौर पर परेशान किया गया. चुघ ने इस मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.
गुलजार सिंह की मौत के मामले में पंजाब एवं Haryana हाईकोर्ट ने पंजाब Government से जांच की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है. मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग को लेकर याचिका भी दायर हुई है.
चुघ ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ शिकायत करने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना Government की जिम्मेदारी है और गुलजार सिंह मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए. पंजाब Government जनता से जो वादे करके आई थी वो भूल गई है. आने वाले समय में जल्द ही जनता इनको जवाब देने वाली है.
–
एसएके/पीएम