पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंद्रबाबू नायडू, नीतीश, कुमारस्वामी और जयंत चौधरी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 17 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए के घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. सभी ने पीएम मोदी के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की.

केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री व जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “उनकी 25 वर्षों की अटूट जनसेवा और राष्ट्र-निर्माण की असाधारण यात्रा स्वतंत्र India के इतिहास में एक अहम अध्याय है.”

एचडी कुमारस्वामी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “Gujarat के Chief Minister के तौर पर अपने कार्यकाल में उन्होंने गवर्नेंस के नए मानक स्थापित किए और 2014 से Prime Minister के रूप में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व किया. उनका यह सफर दूरदर्शी सोच, दृढ़ संकल्प और बदलाव लाने वाले नेतृत्व का उदाहरण रहा है. उनके नेतृत्व में India ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और दुनिया की प्रमुख आर्थिक ताकतों में से एक बनकर उभरा है. उनकी दूरदर्शी सोच ने आगे बढ़ रहे देश में नया आत्मविश्वास जगाया है और India को वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित किया है.”

एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि इस खास मौके पर मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे पीएम Narendra Modi को उत्तम स्वास्थ्य, अपार शक्ति व असीम ऊर्जा प्रदान करें और उन्हें देश की सेवा में और भी कई वर्षों तक समर्पित रहने का सौभाग्य दें. उन्होंने लिखा, “हम ‘विकसित India 2047’ के उनके विजन को साकार करने की दिशा में योगदान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.”

केंद्रीय राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पोस्ट किया, “Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैंने व्यक्तिगत रूप से उनके काम करने के तरीके को करीब से देखकर बहुत कुछ सीखा है. मोदी जी के अटूट संकल्प और लीक से हटकर नए और रचनात्मक काम करने के तरीके की वजह से उन्हें इतने सालों की जन-सेवा के दौरान लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है.”

जयंत चौधरी ने आगे लिखा, “मुझे पूरा भरोसा है कि इस खुशी के मौके पर हमारे नागरिकों की ओर से लिया गया ‘सेवा संकल्प’ हमें सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने और भविष्य में मजबूत, समावेशी और टिकाऊ विकास के तरीकों को और मजबूत बनाने की दिशा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा.”

जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लिखा, “Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना है.”

आंध्र प्रदेश के Chief Minister और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “India के सबसे लंबे समय तक लोकतांत्रिक रूप से चुने गए Prime Minister के तौर पर, आपका नेतृत्व सचमुच ऐतिहासिक रहा है. जन-सेवा के 25 शानदार वर्षों में, Gujarat के एक परिवर्तनकारी Chief Minister से लेकर देश के एक क्रांतिकारी Prime Minister के रूप में मार्गदर्शन करने तक, आपने India की विकास यात्रा को नई गति दी है.”

नायडू ने आगे लिखा, “‘सेवा, संकल्प और सुशासन’ का आपका विजन देश भर के 140 करोड़ नागरिकों को प्रेरित करता रहता है. भगवान वेंकटेश्वर आपको India की सेवा में एक लंबा, स्वस्थ और समृद्ध जीवन प्रदान करें.”

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लिखा, “मेरे Prime Minister Narendra Modi जी, आपको जन्मदिन की हृदय से हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं.”

उन्होंने लिखा, “पापा के जाने के बाद मैंने आपको सिर्फ देश के Prime Minister के रूप में नहीं, बल्कि अपने अभिभावक के रूप में भी देखा है. मेरे Prime Minister जी, आपसे मैंने बहुत कुछ सीखा है और आज भी हर दिन कुछ नया सीख रहा हूं. मेरी यही कामना है कि आपके दिखाए मार्ग और आपके संकल्पों से प्रेरणा लेकर मैं आगे बढ़ूं और आपके सपनों के India के साथ-साथ मेरे पिता, श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सपनों के India के निर्माण में अपना योगदान दे सकूं.”

चिराग पासवान ने लिखा, “आपका स्नेह और आशीर्वाद मुझपर हमेशा मुझ पर बना रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो और मुझ जैसे करोड़ो युवाओं को अपनी प्रेरणा देते रहें. जन्मदिन की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं, आदरणीय Prime Minister जी.”

इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने एक कविता के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “India की तरक्की की कहानी हैं मोदी, हर नागरिक के दिल की ज़ुबानी हैं मोदी. गरीब कल्याण की निशानी हैं मोदी, इस युवा देश की जवानी हैं मोदी. हर मुश्किल में हिम्मत की रवानी हैं मोदी, दुश्मनों के लिए बिजली-तूफानी हैं मोदी. 140 करोड़ सपनों की रूहानी हैं मोदी, नए India की निशानी हैं मोदी.”

उन्होंने आगे लिखा, “देश के लोकप्रिय, यशस्वी और तेजस्वी Prime Minister Narendra Modi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें, दीर्घायु बनाएं और विकसित India के महान संकल्प को पूरा करने की शक्ति प्रदान करें.”

Union Minister और अपना दल-एस की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “आपके नेतृत्व में India ने आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नवाचार की नई ऊर्जा के साथ विकास की दिशा में निरंतर प्रगति की है. अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाने का आपका संकल्प तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कर्मशील रहने की आपकी भावना हम सभी के लिए प्रेरणादायी है.”

उन्होंने लिखा, “स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, डिजिटल एवं तकनीकी नवाचार से लेकर India की वैश्विक भूमिका को सशक्त करने तक, आपके नेतृत्व में देश ने अनेक क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं. आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन में कार्य करना मेरे लिए सौभाग्य का विषय है. आपके जन्मदिवस के अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें.”

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी और पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने पोस्ट में लिखा, “Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वह उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ रखें. वह देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. वह पूरी तल्लीनता से देश की सेवा कर रहे हैं. वह विकसित और आत्मनिर्भर India के लक्ष्य के साथ India की सेवा कर रहे हैं. ईश्वर उन्हें इतनी शक्ति दे कि वह विकसित India का लक्ष्य प्राप्त कर सकें, India को आत्मनिर्भर बनाएं और पूरी दुनिया में India का झंडा बुलंद कर सकें.”

डीसीएच/

Leave a Comment