पीएम मोदी की अपील को कांग्रेस ने बताया था ‘डेथ वारंट’, अब व्यापारियों को प्रति किलो सोने पर 65 लाख बचे : प्रदीप भंडारी

New Delhi, 22 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने Prime Minister Narendra Modi की उस अपील की तारीफ की है, जिसमें उन्होंने एक साल तक सोने की खरीददारी न करने की अपील की थी. इसके साथ ही कांग्रेस पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है.
भाजपा प्रवक्ता ने एक्स पर साझा किए गए वीडियो में कहा, “जब Prime Minister Narendra Modi ने India के लोगों से एक साल तक सोने की खरीदारी टालने की अपील की, तो कांग्रेस ने इसे ‘डेथ वारंट’ करार दिया था. वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें गिरने के कारण, जिन व्यापारियों ने Prime Minister मोदी की सलाह मानी, उन्होंने प्रति किलो सोना खरीदने पर 65 लाख रुपये बचा लिए.”
प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि जब India गरीब था, तब गांधी-वाड्रा परिवार आलीशान जीवन जीता था. उन्होंने कहा, “आज व्यापारी संगठनों ने Prime Minister को धन्यवाद दिया है! इससे बौखलाकर कांग्रेस पार्टी और उसके नेता इसका विरोध कर रहे हैं. कांग्रेस को व्यापारियों को गुमराह करने और उनके बीच घबराहट पैदा करने के लिए उनसे माफी मांगनी चाहिए! यह वही गांधी-वाड्रा परिवार है, जो हिंदुस्तान के गरीब होने के समय नेवी कैरियर पर जन्मदिन मनाता था.”
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “गांधी-वाड्रा परिवार, जो तब आलीशान जीवन जीता था जब India की अधिकांश आबादी गरीब थी, उसे Prime Minister मोदी से आर्थिक प्रबंधन और सादगीपूर्ण जीवन जीने का पाठ सीखना चाहिए! कांग्रेस पार्टी की इकोनॉमिक थिंकिंग डेड है, जबकि India की हिट है. जब कांग्रेस देश में झूठ फैला रही थी, तब Prime Minister देश का पैसा बचा रहे थे.”
इससे पहले चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कहा कि कुछ महीने पहले Prime Minister Narendra Modi ने देशवासियों को सोने की खरीदारी से बचने की सलाह दी थी. उस समय उनकी इस सलाह का काफी विरोध हुआ था, लेकिन आज साबित हो गया कि Prime Minister की दूरदर्शिता ने लाखों व्यापारियों और निवेशकों को भारी नुकसान से बचा लिया.
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि जब Prime Minister जी ने सोना न खरीदने की सलाह दी थी, तब सोने का भाव 1 करोड़ 90 लाख रुपये प्रति किलो था. आज सोने का भाव गिरकर 1 करोड़ 25 लाख रुपये प्रति किलो हो गया है. यानी प्रति किलो 65 लाख रुपये की गिरावट आई है.
–
ओपी/एएस


