Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

बीबी हलीमा कॉलेज में बने प्रार्थना कक्ष और गेस्ट हाउस के उद्घाटन पर रिजिजू बोले-‘जम्मू-कश्मीर के लिए महत्वपूर्ण दिन’

बीबी हलीमा कॉलेज में बने प्रार्थना कक्ष और गेस्ट हाउस के उद्घाटन पर रिजिजू बोले ‘जम्मू कश्मीर के लिए महत्वपूर्ण दिन’

बीबी हलीमा कॉलेज में बने प्रार्थना कक्ष और गेस्ट हाउस के उद्घाटन पर रिजिजू बोले-‘जम्मू-कश्मीर के लिए महत्वपूर्ण दिन’

श्रीनगर, 23 नवंबर . केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. दरख्शां अंद्राबी की मौजूदगी में बीबी हलीमा कॉलेज में महिलाओं के लिए एक विशेष प्रार्थना कक्ष और एक नवनिर्मित गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया. रिजिजू ने बोर्ड के काम की सराहना करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से देश-विदेश से आने वाले लोगों को लाभ मिलेगा, जिनमें हजरतबल दरगाह आने वाले श्रद्धालु भी शामिल हैं.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए Union Minister रिजिजू ने कहा, “आज जम्मू-कश्मीर के लिए महत्वपूर्ण दिन है. आज जिन परियोजनाओं के उद्घाटन हुए हैं, उससे सिर्फ जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि पूरे देश और देश से बाहर के लोग जो जम्मू-कश्मीर आते हैं उनके लिए भी खुशखबरी है. इतने शानदार काम के लिए जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड और डॉ. दरख्शां अंद्राबी सहित सभी को बधाई.”

Union Minister ने कहा, “वक्फ बोर्ड के काम में प्रशासन ने जो भी सहयोग किया होगा, उसके लिए मेरी ओर से बधाई. डॉ. दरख्शां अंद्राबी काफी हिम्मती हैं, उन्होंने जितना काम किया है, वह आसान नहीं है. जम्मू-कश्मीर को विकसित बनाना Prime Minister Narendra Modi का सपना है. हम लोग पीएम मोदी के विकसित India बनाने के सपने को पूरा करने में लगे हैं. जम्मू-कश्मीर में आकर खुशी हो रही है.”

बता दें कि Union Minister किरेन रिजिजू ने जम्मू-कश्मीर वक्फ दिवस 2026 के अवसर पर बीबी हलीमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी में नए कॉलेज भवन और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

इस दौरान उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम किया है. मैं दरख्शां अंद्राबी और उनकी टीम को बधाई देता हूं. केंद्र Government बोर्ड को पूरा सहयोग देगी. बीबी हलीमा नर्सिंग कॉलेज में बुनियादी ढांचा और सुविधाएं काफी प्रभावशाली हैं, जो इस क्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करेंगी.”

–

एसडी/पीएम

Share