
कोलकाता, 28 अगस्त . तृणमूल कांग्रेस पार्टी से सांसद सौगत राय ने नेपाल में बाढ़, तृणमूल बिलबोर्ड विवाद और पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रतिक्रिया दी.
नेपाल बाढ़ को लेकर सौगत राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बहुत दुखद घटना हुई है. बाढ़ की चपेट में आने से कितनी मौतें हुईं, यह अभी तक नहीं पता चल सका है. India के बहुत से नागरिक वहां फंसे हुए हैं, जिनकी कोई सूचना नहीं मिल पा रही है. बंगाल के 300 से अधिक लोग लापता हैं. मैं चाहता हूं कि India Government जितना हो सके, उतना मदद पहुंचाए और एनजीओ को भी नेपाल में काम करने की अनुमति मिले.
तृणमूल बिलबोर्ड विवाद में गिरफ्तारी और अभिषेक बनर्जी सहित अन्य के खिलाफ First Information Report दर्ज करने पर सांसद ने कहा, “इस मामले को लेकर हमने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, वहां अपना पक्ष रखेंगे. एक Political पार्टी के कार्यालय में जबरदस्ती घुसकर बिलबोर्ड तोड़ना गैरकानूनी है. तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के समावेश से एक दिन पहले इस तरह की तोड़फोड़ करना पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है. हमारे लोगों ने विरोध किया था, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया.”
भाजपा कार्यकर्ता राम माधव ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में जेन-जी के वोटर्स सबसे अधिक है. इस बयान पर सौगत राय ने कहा, “ये बात गलत है, क्योंकि केंद्र Government और भाजपा के खिलाफ पूरे देश में जेन-जी ने विरोध-प्रदर्शन किया है.”
इसके पहले कोलकाता में आग की घटना पर सौगत रॉय ने कहा था, “यह बहुत दुखद और दर्दनाक घटना थी, जिसमें होटल में ठहरे नौ लोगों की जान चली गई. यह फायर डिपार्टमेंट की लापरवाही की ओर इशारा करता है. Government को इस मामले की जांच करनी चाहिए.”
Jharkhand हाईकोर्ट की ओर से राज्य Government के 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने के मामले में सौगत रॉय ने कहा था, “मेरा मानना है कि हाई कोर्ट को अपना फैसला सुनाने का अधिकार है और राज्य Government को हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करना होगा. यह अच्छी बात है कि हाईकोर्ट ने ऐसा फैसला सुनाया है.”
–
ओपी/एएस