
इस्लामाबाद, 6 सितंबर . Pakistan के पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई. केपी में Sunday तड़के एक ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गई और 8 घायल हो गए, वहीं पंजाब में Saturday रात हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 घायल हो गए.
Pakistanी न्यूज एजेंसी एपीपी के अनुसार, Sunday सुबह खैबर पख्तूनख्वा के दरगाई तहसील के साखा कोट इलाके में एक ट्रक और फोर व्हीलर के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. ट्रक ने सुजुकी गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी. इस गाड़ी में वेटर्स का एक ग्रुप सवार था जो बाजौर जा रहा था.
रेस्क्यू 1122 की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद टीएचक्यू अस्पताल दरगाई पहुंचाया. मृतकों के शवों को भी अस्पताल ले जाया गया. जिनकी पहचान शयान और एहतेशाम के रूप में हुई. ये केपी के मर्दान जिला स्थित जलाला गांव के रहने वाले थे. घायल भी उसी इलाके के रहने वाले थे और सबकी उम्र 20 से 23 साल के बीच है.
इससे कुछ घंटे पहले यानी Saturday रात पंजाब प्रांत में ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 लोग घायल हो गए. स्थानीय Police ने Sunday को बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.
सिंहुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, Saturday को हादसा रहीम यार खान जिले के जहीर पीर इलाके में हुआ. Police ने इस हादसे का कारण ट्रेलर चालक की लापरवाही को बताया है.
घायलों को Police ने शेख जायद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. सिंहुआ को अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि 4 ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया वहीं तीन की मौत इलाज के दौरान हो गई.
–
केआर/