पाकिस्तान में अहमदिया हाशिए पर, यूएन एक्सपर्ट्स ने उत्पीड़न को लेकर सरकार से पूछे सवाल

जिनेवा, 8 सितंबर . Pakistan का अहमदिया समुदाय लगातार अनदेखी और ज्यादती का शिकार होता आया है. दिन पर दिन इनकी हालत बदतर होती जा रही है. संयुक्त राष्ट्र ने भी उनके बिगड़ते हालात पर गहरी चिंता जताई है. यूएन एक्सपर्ट्स ने उनके साथ हो रहे भेदभाव, हिंसा और कानूनी पाबंदियों की कड़े शब्दों में आलोचना की है. इसके साथ ही हुक्मरानों को मानवाधिकार से संबंधित प्रतिबद्धताओं का पालन करने की नसीहत दी है.

Monday को यूएन ने विशेषज्ञों के हवाले से बयान जारी किया. जिसमें विशेषज्ञों ने कहा, “हम उन लगातार आ रही खबरों को लेकर बहुत चिंतित हैं जिनमें कहा गया है कि अहमदिया समुदाय को उनकी धार्मिक पहचान के कारण उत्पीड़न, आपराधिक मुकदमों, हिंसा और बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “हर व्यक्ति को विचार, अंतरात्मा, धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता का अधिकार है. किसी के साथ भेदभाव, डराने-धमकाने या हिंसा नहीं होनी चाहिए, न ही उन्हें शांतिपूर्वक अपने विश्वास को मानने से रोका जाना चाहिए, और न ही उनके किसी मानवाधिकार के संबंध में उनके साथ भेदभाव किया जाना चाहिए.”

विशेषज्ञों ने अहमदिया समुदाय के पूजा स्थलों पर लगातार हो रहे हमलों, कब्रों को अपवित्र करने और ईद-उल-फितर व ईद-उल-अजहा सहित धार्मिक आयोजनों में बाधा डालने की घटनाओं का हवाला दिया.

उन्होंने धार्मिक प्रथाओं या पहचान के कारण अहमदिया लोगों की गिरफ्तारी और उन पर मुकदमों के साथ-साथ समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषणों (हेट स्पीच) का भी मुद्दा उठाया.

विशेषज्ञों ने हिंसा को रोकने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और पूरे Pakistan में कमजोर समुदायों की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया.

उन्होंने कहा, “देश की जिम्मेदारी है कि वह मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकने के लिए उचित सावधानी बरते, आरोपों की तुरंत और निष्पक्ष रूप से जांच करे, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जो भी गुनहगार है उस पर मुकदमा चलाए और पीड़ितों की मदद करे.”

उन्होंने कहा, “Pakistan को उस ‘बिना सजा के बच निकलने’ (इम्युनिटी) के चलन को खत्म करना होगा, जिसने हमलों और नफरत व हिंसा भड़काने वालों को बिना किसी रोक-टोक के काम करने की छूट दी है. ये हमले अधिकारियों की मौन मिलीभगत से होते हैं, जबकि डर का माहौल लोगों और संस्थानों को इन अल्पसंख्यक समूहों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करने से रोकता है.”

विशेषज्ञों ने Pakistan Government से आग्रह किया कि वह यह सुनिश्चित करे कि सभी व्यक्तियों को, चाहे उनका धर्म या विश्वास कुछ भी हो, बिना किसी भेदभाव के कानून के तहत समान सुरक्षा मिले.

उन्होंने Government से उन कानूनों और प्रशासनिक उपायों की समीक्षा करने का भी आग्रह किया जो अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के तहत उसकी जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं हो सकते हैं; इनमें धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, संगठन और सभा की स्वतंत्रता, सांस्कृतिक अधिकार और कानून के समक्ष समानता जैसे अधिकार शामिल हैं.

विशेषज्ञों ने Pakistan में अहमदिया समुदाय के लगातार हो रहे उत्पीड़न का जिक्र करते हुए कहा, “धार्मिक असहिष्णुता से निपटने के लिए सिर्फ अलग-अलग घटनाओं पर प्रतिक्रिया देना काफी नहीं है. इसके लिए विविधता के प्रति सम्मान बढ़ाने, नफरत और हिंसा भड़काने वाली गतिविधियों का मुकाबला करने और ऐसा माहौल बनाने की लगातार कोशिशें जरूरी हैं, जिसमें सभी धार्मिक या आस्था वाले समुदाय सुरक्षित और सम्मान के साथ रह सकें.”

केआर/

Leave a Comment