पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोईन खान ने जेल में इमरान खान की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई

New Delhi, 29 अगस्त . Pakistan के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मोईन खान ने साल 1992 में मुल्क को वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कप्तान इमरान खान की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई है. इसके साथ ही उन्होंने Government और जेल अधिकारियों से अपील की है कि 73 वर्षीय इमरान को तुरंत और उचित मेडिकल देखभाल सुनिश्चित की जाए.

मोईन खान उस टीम का अहम हिस्सा रहें हैं, जिसने वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था. मोईन ने Saturday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावुक वीडियो संदेश जारी करते हुए क्रिकेट जगत से Pakistan के पूर्व Prime Minister के समर्थन में एकजुट होने की अपील की.

इमरान अगस्त 2023 से भ्रष्टाचार के आरोपों में रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. हालांकि, इन आरोपों से इमरान लगातार इनकार करते आए हैं. मोईन ने कहा, “जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे कप्तान इमरान खान अभी अदियाला जेल में हैं और उनकी हालत काफी खराब है. मैं एक बार फिर अधिकारियों, Pakistan Government और अदियाला जेल चलाने वाले सभी लोगों से अपील करता हूं. मेरी गुजारिश है कि हमारे कप्तान के अधिकारों का सम्मान किया जाए – एक पूर्व Prime Minister और Pakistan के नागरिक के तौर पर उन्हें मेडिकल देखभाल का अधिकार है. उन्हें जिस भी चीज की जरूरत हो, उसका ध्यान रखा जाना चाहिए. इसके अलावा, मैं दूसरे क्रिकेटर्स से भी अपील करता हूं कि वे आगे आकर उनके समर्थन में अपनी आवाज उठाएं. Pakistan क्रिकेट में इमरान खान का योगदान बहुत बड़ा है और उनके दौर में खेलने वाले हम सभी लोगों ने उनसे बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने Pakistan क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है.”

मोईन की यह अपील, महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद की ऐसी ही अपील के बाद और दुनिया भर में बढ़ती चिंता के बीच आई है. हाल ही में, भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तानों सहित 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने Pakistan के Prime Minister शहबाज शरीफ को एक खुला पत्र लिखकर इमरान के लिए उचित स्वास्थ्य सेवा और संवैधानिक सुरक्षा की मांग की.

पूर्व कप्तानों को ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस का भी सार्वजनिक समर्थन मिला है. यह पत्र फरवरी में 14 पूर्व कप्तानों द्वारा लिखे गए पत्र के बाद लिखा गया था, लेकिन उस पर Pakistan Government की ओर से कोई जवाब नहीं मिला था.

इमरान की सेहत पर तब काफी ध्यान दिया जाने लगा जब Pakistan के Supreme Court ने हाल ही में उन्हें इस्लामाबाद के शिफा अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया. इसके बजाय, उन्हें Governmentी पीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया और फिर तुरंत जेल वापस भेज दिया गया.

इस Political घटनाक्रम का असर लॉर्ड्स में चल रहे टेस्ट मैच पर भी पड़ा, जहां Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने स्काई स्पोर्ट्स के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत का कारण यह था कि चैनल ने पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान इमरान के बेटों सुलेमान और कासिम खान का इंटरव्यू प्रसारित किया था.

आरएसजी

Leave a Comment