
इस्लामाबाद, 18 सितंबर . Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में Friday को Police लाइंस क्षेत्र स्थित एक मस्जिद के पास हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए. यह धमाका जुमे की नमाज के दौरान हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
Pakistan के स्थानीय मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक, जिला मुख्यालय (डीएचक्यू) अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ताहिर अली शाह ने बताया कि अस्पताल में 15 शव और 50 से अधिक घायल लोगों को लाया गया है. घायलों में कई Policeकर्मी भी शामिल हैं.
Police के अनुसार, विस्फोट मस्जिद के पास हुआ, जिससे वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया. धमाके की वजह से मस्जिद का बाहरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी एक दीवार भी ढह गई.
घटना के तुरंत बाद Police लाइंस क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई. राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए. अधिकारियों के मुताबिक, बचाव अभियान जारी है.
यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब Pakistan में, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में, कानून-व्यवस्था से जुड़े कर्मियों को निशाना बनाकर हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है.
इससे पहले 10 सितंबर को बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले के कंक क्षेत्र में एक Police चौकी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था, जिसमें एक Police constable की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ था. हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था.
इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक Pakistan इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज की मासिक सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में Pakistan में 199 आतंकी हमले दर्ज किए गए, जबकि जुलाई में इनकी संख्या 144 थी. अगस्त के हमलों में 158 लोगों की मौत हुई और 181 लोग घायल हुए.
–
डीएससी