
New Delhi, 9 सितंबर . महिला एशिया कप 2026 में Pakistan क्रिकेट टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. इसी बीच Pakistan की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर अनुशासन तोड़ने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पाइंट भी जोड़ा गया है.
दरअसल, गुल फिरोजा ने Monday को Dubai में हांगकांग के खिलाफ मैच के दौरान ऑन-फील्ड अंपायर के एलबीडब्ल्यू आउट देने के फैसले पर अपनी असहमति जताई थी.
मामला Pakistan की पारी के पांचवें ओवर का था. फिरोजा बाएं हाथ की कलाई की स्पिनर कैरी चैन की टॉस-अप डिलीवरी को स्वीप करने के लिए नीचे उतरीं, ऐसा लगा कि वह चूक गईं, और गेंद स्टंप के सामने उनके पैड पर लगी. ऑन-फील्ड फैसला आउट था. टूर्नामेंट में डीआरएस का इस्तेमाल नहीं होने के कारण, फिरोजा को जाना पड़ा. पेवेलियन लौटते समय फिरोजा ने अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी और इसी वजह से उन पर आईसीसी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.
आईसीसी के मुताबिक, फिरोजा ने ऑन-फील्ड अंपायर के फैसले पर अपनी असहमति जताते हुए अपने बल्ले की ओर इशारा करते हुए कहा था कि एज लगा है. उनका व्यवहार आईसीसी प्लेयर्स के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन था. यह 24 महीने के समय में फिरोजा की दूसरी गलती थी. इस वजह से उस समय उनके कुल दो डिमेरिट पॉइंट हो गए.
फिरोज़ा एशिया कप के दौरान कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए दोषी पाई जाने वाली Pakistanी दूसरी खिलाड़ी बन गईं. इससे पहले उनकी कप्तान फातिमा सना पर भी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था. फातिमा को Saturday को India के खिलाफ मैच के दौरान शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद किए गए व्यवहार के लिए एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया था.
India के खिलाफ मैच में Pakistan को करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन हांगकांग पर 72 रन से जीत के साथ, Pakistan ग्रुप ए से India के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है.
एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत, Pakistan, श्रीलंका और बांग्लादेश ने जगह बनाई है. सेमीफाइनल में India का मुकाबला बांग्लादेश और Pakistan का मुकाबला श्रीलंका से होगा.
–
पीएके