पाकिस्तान की फ्यूल रिलीफ स्कीम में अहम बदलाव, सस्ता पेट्रोल लेने के लिए मिलेंगे 2000 रुपए के चार टोकन

इस्‍लामाबाद, 20 सितंबर . Pakistan में बढ़ती महंगाई के बीच Government ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए Prime Minister फ्यूल रिलीफ स्कीम में कई बदलाव क‍िए हैं. साथ ही एसएमएस शुल्‍क भी खत्‍म कर द‍िया है. Prime Minister फ्यूल रिलीफ स्कीम का उद्देश्य पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता देना है. शुरुआत में इस योजना के तहत पात्र मोटरसाइकिल, रिक्शा और छोटी कारों के मालिकों को सीमित मात्रा में पेट्रोल पर 100 Pakistanी रुपए प्रति लीटर की राहत दी जाती है. दो और तीन पहिया वाहनों के लिए राहत की सीमा 20 लीटर प्रतिमाह है, जबकि 800 सीसी तक की कारों के लिए यह 30 लीटर प्रतिमाह है.

Pakistan के प्रमुख समाचार पत्र ‘डॉन’ की र‍िपोर्ट के अनुसार, Government ने Saturday को इन बदलावों का ऐलान क‍िया. मीडिया ब्रीफिंग में आईटी और टेलीकम्युनिकेशन मंत्री शाजा फातिमा ख्वाजा ने बताया कि दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए प्रति टोकन 500 रुपए की राहत सीमा को समाप्त कर दिया गया है.

दोपहिया और तिपहिया वाहन उपयोगकर्ता अब हर महीने चार टोकन प्राप्त कर सकेंगे. प्रत्येक टोकन पर 500 रुपए की राहत मिलेगी. उदाहरण देते हुए मंत्री ने कहा कि यदि दो लीटर पेट्रोल की कीमत 780 रुपए है, तो 500 रुपए के राहत टोकन का उपयोग करने के बाद लाभार्थी को केवल 280 रुपए का भुगतान करना होगा.

इसके साथ ही स्कीम में एक और बड़ा बदलाव एसएमएस शुल्क पूरी तरह खत्म करना है. अब एसएमएस सभी के लिए मुफ्त होगा, चाहे किसी के पास 800 सीसी की कार हो या फिर दो या तीन पहिया वाहन.

उनके अनुसार, Saturday को दोपहर 3 बजे तक इस योजना के तहत 17.5 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण करा लिया है, जबकि करीब 15 लाख राहत टोकन जारी किए जा चुके थे. इससे पता चलता है कि योजना को लोगों से तेज प्रतिक्रिया मिल रही है और बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थी इसका फायदा उठा रहे हैं.

डॉन के अनुसार, इस बीच उप Prime Minister इशाक डार की अध्यक्षता वाली नेशनल स्टीयरिंग कमेटी ऑन फ्यूल सब्सिडी ने ऐसे इलाकों के पेट्रोल पंपों पर एसएमएस के जरिए फ्यूल टोकन इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है, जहां इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

कमेटी ने आजाद जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और सभी प्रांतों से ऐसे पेट्रोल पंपों की लिस्ट देने को कहा है, ताकि उन्हें बिना किसी देरी के इस स्कीम से जोड़ा जा सके. देशभर में 9771 पर एसएमएस भेजकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है.

एवाई/वीसी

Leave a Comment