ईडी की कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित, कांग्रेस डरने वाली नहीं: हरीश धामी

देहरादून, 31 सितंबर . कांग्रेस नेता हरीश धामी ने Enforcement Directorate (ईडी) की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र Government जांच एजेंसियों का इस्तेमाल Political विरोधियों को निशाना बनाने के लिए कर रही है. ईडी की कार्रवाई में प्रदेश के पूर्व Chief Minister और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के पूर्व ओएसडी चंदन जीना के पास कथित तौर पर मिले 32 लाख रुपए, करीब 200 ग्राम सोना और कुछ घड़ियों का उल्लेख करते हुए धामी ने सवाल उठाया कि क्या इतनी संपत्ति अपने आप में भ्रष्टाचार का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक नौकरी या सेवा करने वाले व्यक्ति के पास इतनी संपत्ति होना असामान्य नहीं माना जा सकता.

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जांच एजेंसियों की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं. कांग्रेस ने अंग्रेजों के शासन के दौरान भी संघर्ष किया है और ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसियों की कार्रवाई से पार्टी डरने वाली नहीं है.

हरीश धामी ने ईडी की कार्रवाई को लेकर सवाल किया कि यदि किसी व्यक्ति के पास 32 लाख रुपए, करीब 200 ग्राम सोना या कुछ महंगी घड़ियां मिलती हैं, तो इसे सीधे भ्रष्टाचार से कैसे जोड़ा जा सकता है. चंदन जीना ने करीब 40 साल सेवा की है और इतने लंबे समय में कोई व्यक्ति 200 ग्राम सोना खरीद सकता है. सोने की कीमतों में हाल के वर्षों में काफी बदलाव आया है और 32 लाख रुपए की रकम किसी व्यक्ति की बचत या संपत्ति का हिस्सा हो सकती है. घड़ियों को लेकर उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी व्यक्ति को किसी ने उपहार के तौर पर घड़ी दी है तो उसे भ्रष्टाचार का आधार कैसे माना जा सकता है. धामी ने ईडी की कार्रवाई के समय को लेकर भी सवाल उठाया और पूछा कि यह मामला इतने वर्षों बाद क्यों सामने आया.

कांग्रेस नेता ने भाजपा Government से सवाल किया कि यदि जांच एजेंसियों के जरिए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की जा रही है तो उत्तराखंड विधानसभा से जुड़े विवादों और पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से जुड़े आरोपों की भी जांच होनी चाहिए. आरोपों का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या ईडी उन मामलों की भी जांच करेगी, जिनमें कथित तौर पर बड़ी रकम के लेन-देन और नियुक्तियों को लेकर सवाल उठे हैं. उन्होंने Chief Minister के करीब रहने वाले कुछ लोगों की कथित तौर पर बढ़ी संपत्ति की जांच की भी मांग की.

धामी ने आगे कहा कि खनन समेत विभिन्न क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के आरोपों की भी जांच होनी चाहिए और जांच का दायरा केवल Political रूप से जुड़े लोगों तक सीमित नहीं होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष का रहा है. जब कांग्रेस के नेता अंग्रेजों के शासन के खिलाफ लड़ सकते हैं तो ईडी और सीबीआई की कार्रवाई से कांग्रेस के लोग डरने वाले नहीं हैं. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी भूमिका को लेकर भी तीखी Political टिप्पणी की. उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि वे भ्रष्टाचार और रोजगार जैसे मुद्दों पर बोलने से पहले अपने Political इतिहास को देखें.

Prime Minister Narendra Modi की दिवंगत मां को लेकर कथित टिप्पणी पर चल रहे विवाद के बीच धामी ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मां का सम्मान सभी को करना चाहिए, लेकिन उनका दावा है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को लेकर भाजपा नेताओं और social media पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं. धामी ने सवाल किया कि यदि किसी नेता की मां के बारे में टिप्पणी को अपमान माना जा रहा है तो दूसरे नेताओं के परिवार और माताओं को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर भी समान प्रतिक्रिया होनी चाहिए. किसी भी व्यक्ति की मां का सम्मान होना चाहिए और Political विवाद में परिवार के सदस्यों को निशाना बनाना उचित नहीं है.

उत्तराखंड में Governmentी विज्ञापनों पर होने वाले खर्च की जांच की मांग करते हुए उन्होंने दावा किया कि राज्य में मीडिया विज्ञापनों पर बड़ी राशि खर्च की जा रही है. धामी ने कहा कि जिन पोर्टलों या मीडिया संस्थानों को पहले सीमित राशि में विज्ञापन मिलते थे, उन्हें अब कथित तौर पर करोड़ों रुपए के विज्ञापन दिए जा रहे हैं. यदि कांग्रेस की Government उत्तराखंड में सत्ता में आती है तो विज्ञापन व्यवस्था की जांच कराई जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि Governmentी धन किस तरह खर्च हुआ.

उन्होंने कहा कि यदि Government चाहे तो उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है. उन्होंने कहा कि वह किसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं. धामी ने दावा किया कि Chief Minister के आसपास रहने वाले कुछ लोगों पर आम लोगों के करोड़ों रुपए दबाने के आरोप हैं. आने वाले समय में वह इन आरोपों से जुड़े नाम और कथित सबूत सार्वजनिक करेंगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सचिवालय में Chief Minister के आसपास काम करने वाले कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी कथित तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल हैं.

हरीश धामी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा और उत्तराखंड की जनता Government से जुड़े मुद्दों को समझ चुकी है. उन्होंने भाजपा पर विकास के बजाय लोगों को आपस में बांटने और Political मुद्दों को भटकाने का आरोप लगाया. उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि वे Political विरोधियों को बदनाम करने की कोशिश न करें और जांच एजेंसियों की कार्रवाई का इस्तेमाल Political दबाव बनाने के लिए न किया जाए.

पीएसके

Leave a Comment