Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

पहले अपराधियों को छूते ही सत्ता के गलियारों से आने लगते थे फोन: सीएम योगी

पहले अपराधियों को छूते ही सत्ता के गलियारों से आने लगते थे फोन: सीएम योगी

Lucknow, 21 अक्टूबर . यूपी Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दौर ऐसा था, जब Police का थानेदार या एसपी भी किसी अपराधी पर हाथ डालने से पहले सोचता था. अपराधी को छूते ही सत्ता के गलियारों से फोन आने लगते थे. कुछ ही घंटों में अपराधी के बजाय Police अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो जाती थी. थानों में इंस्पेक्टर बैठते थे, लेकिन फैसले कहीं और से आते थे. अपराधी Police की खुली जीप में ऑटोमेटिक हथियार लहराते थे और Policeकर्मी जंग लगी राइफल लेकर अपनी जान बचाने को मजबूर थे.

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 में Government ने Police के हाथों में पड़ी Political बेड़ियां तोड़ दीं. अपराधियों और माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई. आज हर अपराधी को पता है कि उत्तर प्रदेश में उसका आखिरी ठिकाना कहां है. Chief Minister योगी Wednesday को Lucknow की रिजर्व Police लाइन में Police स्मृति दिवस-2026 पर आयोजित स्मृति परेड को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने परेड की सलामी ली और पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद Policeकर्मियों को श्रद्धांजलि दी.

Chief Minister योगी ने कहा कि कुछ ऋण कभी चुकाए नहीं जा सकते. शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण भी ऐसा ही है. Tuesday को जब पूरा देश विजयादशमी मना रहा था, तब Policeकर्मी सड़कों पर मुस्तैद रहकर लोगों की सुरक्षा कर रहे थे. इस अवसर पर उन्होंने Policeकर्मियों के तीन भत्तों में वृद्धि की घोषणा की. Chief Minister योगी ने फील्ड ड्यूटी करने वाले उपनिरीक्षकों और निरीक्षकों का मोटरसाइकिल भत्ता 700 से बढ़ाकर एक हजार रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की. पीपीएस अधिकारियों का वर्दी भत्ता 6400 से बढ़ाकर 15 हजार रुपए और फील्ड ड्यूटी पर तैनात आरक्षियों व मुख्य आरक्षियों का सिम भत्ता दो हजार से बढ़ाकर 2500 रुपए किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि Policeकर्मियों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख कैशलेस हेल्थ कार्ड बन चुके हैं. Chief Minister योगी ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में 815 दंगे हुए. इन दंगों में गरीबों की दुकानें जलीं, मजदूरों की दिहाड़ी छिनी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई. मथुरा के जवाहर बाग कांड में Police अधीक्षक मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष संतोष यादव को प्राण गंवाने पड़े. Chief Minister योगी ने कहा कि पहले अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिलता था. Police को हुक्मरानों के पालतू पशुओं को खोजने के लिए जंगलों में दौड़ाया जाता था. आज दंगों का इतिहास किताबों में सिमट गया है. उत्तर प्रदेश उपद्रव से उत्सव प्रदेश बन चुका है.

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में माफिया की 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई है. अपराधियों के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बन रहे हैं. प्रयागराज में ऐसी भूमि पर 602 आवासों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया है. Chief Minister योगी ने कहा कि Policeकर्मी कड़ाके की ठंड, तपती दोपहरी और भारी बारिश में सड़कों पर मुस्तैद रहते हैं. Police ने अपराधियों के खिलाफ सख्ती नहीं की होती तो उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करने नहीं आते. Chief Minister योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि एनकाउंटर और जीरो टॉलरेंस की नीति पर सवाल उठाने वाले वही लोग हैं, जो दुर्दांत माफिया और आतंकियों की मौत पर मातम मनाते हैं. उनकी कब्रों पर जाते हैं, लेकिन माफिया की गोलियों से शहीद हुए Policeकर्मियों के बच्चों के आंसू पोंछने नहीं पहुंचते.

उन्होंने कहा कि जब व्यापारियों का अपहरण और बहन-बेटियों का अपमान होता था, तब भी इन लोगों को कोई संवेदना नहीं होती थी. Chief Minister योगी ने कहा कि प्रदेश Police में 2.26 लाख से अधिक भर्तियां हुई हैं. 35 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है. महिला Policeकर्मियों की संख्या दस हजार से बढ़कर 45 हजार हो गई है. सात बड़े शहरों में Police कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई है. कुशल खिलाड़ी योजना के तहत एक हजार पदक विजेता Police बल का हिस्सा बने हैं.

Chief Minister योगी ने कहा कि हर जिले में साइबर थाना और प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित है. Lucknow में माफिया से मुक्त भूमि पर आधुनिक फॉरेंसिक संस्थान बनाया गया है. Chief Minister योगी ने कहा कि एटीएस ने देवबंद से सीमावर्ती जिलों तक कमांड सेंटर स्थापित किए हैं. एसटीएफ ने पेपर लीक माफिया, जहरीली शराब के सौदागरों और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है. Chief Minister योगी ने बताया कि बंद पीएसी कंपनियों को पुनर्जीवित करने के साथ वीरांगना ऊदा देवी पासी, झलकारी बाई कोरी और अवंती बाई लोधी के नाम पर तीन महिला पीएसी बटालियन गठित की गई हैं. औपनिवेशिक कानूनों की जगह भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किए गए हैं.

उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद Government की स्थापना की थी. इसी दिन वर्ष 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में सीआरपीएफ के दस जवान चीनी सैनिकों के हमले का सामना करते हुए बलिदान हो गए थे. Chief Minister योगी ने कहा कि शहीदों के नाम केवल स्मारकों पर नहीं, राष्ट्र की नैतिक चेतना में अंकित होते हैं. Prime Minister Narendra Modi ने वर्ष 2018 में राष्ट्रीय Police स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया था. इसकी पहल पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी की Government ने की थी. Chief Minister योगी ने कहा कि बीते एक वर्ष में देशभर के 154 Policeकर्मी शहीद हुए. इनमें उत्तर प्रदेश के उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी प्रदीप कुमार, फायर सर्विस चालक शीशपाल सिंह और फायरमैन रोहित कुमार शामिल हैं.

Chief Minister योगी ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद अपराधियों के खिलाफ अभियानों में प्रदेश के 18 Policeकर्मी शहीद और 1953 घायल हुए हैं. शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को इस वर्ष मरणोपरांत President वीरता पदक मिला है. शहीदों के आश्रितों को Police सैलरी पैकेज के तहत 425 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है.

Police महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा कि Chief Minister योगी के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण की दस प्राथमिकताओं पर काम हो रहा है. उत्तर प्रदेश Police आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर एक करोड़ पाठ्यक्रम पूरे करने वाला देश का पहला विभाग बना है. हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित है. इस वर्ष छह हजार से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार हुए हैं और 26 कार्टेल ध्वस्त किए गए हैं.

–

विकेटी/डीकेपी

Share