पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल की बड़ी उपलब्धि, 91 रेक और 3,847 वैगन की रिकॉर्ड लोडिंग

Ahmedabad, 10 सितंबर . पश्चिम रेलवे के Ahmedabad मंडल ने फ्रेट लोडिंग के क्षेत्र में एक और नया इतिहास रचते हुए 9 सितंबर को एक ही दिन में रिकॉर्ड 91 रेक (3,847 वैगन) लोड किए. यह Ahmedabad मंडल के परिचालन इतिहास में एक दिन में की गई अब तक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग है.

इससे पहले 5 सितंबर को मंडल ने 85 रेक (3,580 वैगन) लोड करने का रिकॉर्ड बनाया था. मात्र चार दिनों में अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए Ahmedabad मंडल ने फ्रेट लोडिंग के क्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता एवं प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है.

Ahmedabad के मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश के नेतृत्व में हासिल की गई यह उपलब्धि मंडल की पूरी टीम के उत्कृष्ट समन्वय, कार्यकुशलता, सतर्कता एवं समर्पण का परिणाम है. इस उपलब्धि के साथ Ahmedabad मंडल ने माल ढुलाई की विभिन्न श्रेणियों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज किया.

9 सितंबर को मंडल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करते हुए नए रिकॉर्ड स्थापित किए. इस दौरान 91 रेक और 3,847 वैगनों की लोडिंग के साथ एक दिन में अब तक की सर्वाधिक लोडिंग दर्ज की गई.

वहीं, एक ही दिन में 28 जम्बो रेक लोड कर मंडल ने फ्रेट लोडिंग प्रदर्शन का नया उच्चतम स्तर हासिल किया. कंटेनर परिवहन के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 47 कंटेनर रेक लोड किए गए, जिनमें 23 डबल-स्टैक कंटेनर रेक शामिल रहे, जो उपलब्ध माल ढुलाई क्षमता के कुशल और अधिकतम उपयोग को दर्शाता है.

कृषि क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 19 फर्टिलाइजर रेक की सफलतापूर्वक लोडिंग की गई, जिससे उर्वरकों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके. इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों की मांग को पूरा करने के लिए 8 नमक रेक भी लोड कर रवाना किए गए.

Ahmedabad मंडल द्वारा लगातार नए लोडिंग रिकॉर्ड स्थापित करना मंडल की परिचालन क्षमता, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा माल परिवहन सेवाओं को अधिक कुशल बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह उपलब्धि न केवल मंडल के लिए गौरव का विषय है, बल्कि माल ढुलाई क्षेत्र में पश्चिम रेलवे के प्रदर्शन को भी और मजबूती प्रदान करती है.

मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए Ahmedabad मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीम के सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है. मंडल भविष्य में भी इसी कार्यकुशलता और समर्पण के साथ माल लदान के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment