पश्चिम बंगाल: रेलवे लाइन और नेशनल हाईवे के बीच शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच शुरू

कोलकाता, 26 अगस्त . पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के बेल्डा के रानीसराई इलाके में Wednesday को रेलवे लाइन और नेशनल हाईवे के बीच एक रहस्यमयी शव मिलने से हड़कंप मच गया. Police और स्थानीय लोगों को शक है कि शायद हत्या करके शव को यहां फेंक दिया गया है.

शव की जानकारी मिलते ही रेलवे Police और बेल्डा Police स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची. Police ने जांच शुरू कर दी है और जिस जगह शव मिला था, उसे चिह्नित कर घेर लिया गया है. खड़गपुर के एसडीपीओ आईपीएस सिद्धार्थ सिंह डांगी भी मौके पर पहुंचे. Police द्वारा पूरी घटना की जांच चल रही है. हालांकि, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. Police पहचान पता लगाने की कोशिश कर रही है.

वहीं, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सैंपल इकट्ठा किए. घायल हालत में मिले शव वाली जगह पर Police डॉग और फोरेंसिक टीम के साथ शव की जांच और स्थानीय लोगों से बातचीत करने में जुटी है.

बता दें कि Wednesday को हत्या की इसी प्रकार की दूसरी घटना Jharkhand के हजारीबाग जिले से सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के दौरान एक शख्स ने अपने ही छह माह के मासूम बेटे की फर्श पर पटककर हत्या कर दी. Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव में एक परिवार में सास और बहू के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो रहा था. इसी दौरान आरोपी आकाश कुमार वहां पहुंचा. सास-बहू के झगड़े से उग्र होकर आकाश ने कमरे में सो रहे अपने छह महीने के बेटे अंश कुमार को उठा लिया और घर के पीछे बने कुएं के पास ढलाई वाले पक्के फर्श पर पटक दिया.

सिर पर गंभीर चोट लगने से मासूम लहूलुहान हो गया. आरोप है कि घटना के बाद बच्चे की मां निराली कुमारी ने अपने पति से बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी ने इलाज कराने से इनकार कर दिया.

इसके बाद मां खुद बच्चे को लेकर हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया. हालांकि, रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दी.

डीके/डीकेपी

Leave a Comment