पश्चिम बंगाल में सेवा सेतु शिविरों में पहले दिन 10 लाख से अधिक पंजीकरण हुए

कोलकाता, 3 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल Government की ओर से गांधी जयंती के मौके पर शुरू किए गए ‘सेवा सेतु अभियान’ शिविर तीन दिन तक चलेंगे. Friday को पहले ही दिन 10 लाख से अधिक लोगों ने शिविर में पंजीकरण कराया. इन शिविरों का मकसद लोगों को केंद्र और राज्य Government की अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है.

राज्य Government के आंकड़ों के अनुसार, Friday रात 8 बजे तक कैंपों में 10,68,033 लोगों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 5,47,965 पुरुष , 5,17,546 महिला और 2,522 अन्य जेंडर के लोग थे. राज्य Government के अनुसार, सबसे अधिक पंजीकरण बर्दवान, मालदा, कूचबिहार और झारग्राम जिलों से हुए.

Government को उम्मीद है कि शिविर के दूसरे और तीसरे दिन यानी Saturday और Sunday को भी ऐसा ही रिस्पॉन्स मिलेगा.

राज्य Government के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस पहल को सिंगल-विंडो सिस्टम के तौर पर डिजाइन किया गया है, ताकि लोग अलग-अलग दफ्तरों में बार-बार चक्कर लगाए बिना कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें.

अधिकारी ने कहा, “राज्य Government ने केंद्र-राज्य Government की अलग-अलग योजनाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाने के लिए यह पहल की है. असल में, यह कैंप राज्य के हर जिले में इसलिए लगाया गया है ताकि सभी योजनाओं का लाभ एक ही जगह मिल सके, तुरंत एनरोलमेंट हो, डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन हो और लोगों की शिकायतें सुनी जा सकें.”

बंगाल Government ने तीन दिन के कार्यक्रम के दौरान 3,251 ‘सेवा सेतु अभियान’ शिविर लगाने का लक्ष्य रखा है. Friday को यानी पहले दिन पूरे राज्य में 1,081 कैंप लगाए गए. अधिकारी ने बताया कि बाकी 2,170 शिविर अगले दो दिनों में लगाए जाएंगे.

इन शिविरों में जिन मुख्य योजनाओं पर काम किया जा रहा है, उनमें अन्नपूर्णा योजना, Prime Minister आवास योजना, शिक्षा श्री, जय जोहार, पीएम किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान स्वनिधि शामिल हैं.

अधिकारी ने कहा, “इन कैंपों से विधवा भत्ता, बुढ़ापा भत्ता और विकलांगता भत्ते के लिए आवेदन करने के लिए नए फ़ॉर्म भी बांटे जा रहे हैं. इसके अलावा, इन कैंपों में अन्नपूर्णा योजना और आयुष्मान कार्ड के स्टेटस के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है.”

कोलकाता में आस-पास के हर दो वार्ड के लिए एक ‘सेवा सेतु अभियान’ शिविर लगाया गया है. राज्य Government ने लोगों को उनके घर के सबसे पास वाले कैंप तक पहुंचने में मदद करने के लिए एक खास हेल्पलाइन भी शुरू की है.

–

ओपी/एएस

Leave a Comment