पश्चिम बंगाल में सभी सामुदायिक दुर्गा पूजा समितियों को मिलेगा एक लाख रुपए अनुदान, सीएम सुवेंदु अधिकारी की घोषणा

कोलकाता, 7 सितंबर . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Monday को राज्य की सभी सामुदायिक दुर्गा पूजा समितियों के लिए एक लाख रुपए अनुदान देने का ऐलान किया. Chief Minister ने यह घोषणा राज्य की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद की.

Chief Minister ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने केवल कम बजट वाली दुर्गा पूजा समितियों को सहायता देने की बात कही थी, लेकिन अब यह अनुदान सभी सामुदायिक पूजा समितियों के लिए उपलब्ध रहेगा.

उन्होंने बड़ी और आर्थिक रूप से सक्षम पूजा समितियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से Governmentी सहायता लेने से इनकार करें, ताकि जरूरतमंद समितियों को अधिक लाभ मिल सके.

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “हम चाहते हैं कि यह एक लाख रुपए की सहायता उन समितियों तक पहुंचे, जो इस वित्तीय मदद के बिना पूजा का आयोजन करने में कठिनाई महसूस करती हैं.”

Chief Minister ने यह भी घोषणा की कि राज्य की दुर्गा पूजा समितियों को बिजली का कोई शुल्क नहीं देना होगा. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में कहीं भी डीजे चलाने की अनुमति नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि इस वर्ष 19 अक्टूबर को महाअष्टमी के अवसर पर राज्य में ड्राई डे रहेगा. इस दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी और पब तथा बार में भी शराब की बिक्री नहीं होगी.

Chief Minister ने कहा, “महाअष्टमी बेहद पवित्र अवसर है. इस दिन हम मां दुर्गा को पुष्प अर्पित करते हैं, इसलिए हमने इसे ड्राई डे घोषित करने का फैसला किया है. पूजा हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए जिससे इसकी भावना आहत हो.”

इस अवसर पर Chief Minister ने पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछली Government के दौरान पूजा अनुदान की व्यवस्था Political लाभ हासिल करने का माध्यम बन गई थी.

उन्होंने कहा, “पिछले शासन में यह अनुदान लगभग एक तरह की Political बोली प्रक्रिया का रूप ले चुका था, लेकिन यह रणनीति पिछले चुनावों में सफल नहीं हुई. इसके बजाय कई पूजा समितियां Governmentी अनुदान पर निर्भर हो गईं.”

Chief Minister के इस ऐलान को राज्य में आगामी दुर्गा पूजा तैयारियों के बीच महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा सबसे बड़े सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें हजारों सामुदायिक पूजा समितियां हिस्सा लेती हैं.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment