Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में भगदड़ हादसे पर सियासत, विपक्ष ने कहा- सरकार लापरवाह, 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए

पश्चिम बंगाल में भगदड़ हादसे पर सियासत, विपक्ष ने कहा सरकार लापरवाह, 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए

पश्चिम बंगाल में भगदड़ हादसे पर सियासत, विपक्ष ने कहा- Government लापरवाह, 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए

New Delhi, 19 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में हुए भगदड़ हादसे पर Political प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. इस हादसे को लेकर विपक्ष ने Government पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने इसे दुखद बताते हुए भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की बात कही है.

Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या में से बात करते हुए इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इसका असर केवल कोलकाता तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में महसूस किया जा रहा है. ऐसे समय में जब पूरे देश में माता दुर्गा के पंडाल सजे हुए हैं और भोग-भंडारे चल रहे हैं, इस तरह की घटना का होना चिंताजनक है. ऐसे पवित्र अवसर पर Government की ओर से सुरक्षा में लापरवाही बरती गई है, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है.

सांसद ने मांग की कि मृतकों के परिजनों को कम से कम पचास लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए. उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घर में अंधेरा छा गया है, जिनका सदस्य दुनिया से चला गया है, उन रोते-बिलखते परिजनों को सहायता मिलनी चाहिए. साथ ही उन्होंने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की और कहा कि नवरात्र के दौरान सुरक्षा की गारंटी देना Government का ही काम है और इस मामले में Government फेल साबित हुई है.

वहीं, हैदराबाद में कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव ने भी Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Government 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और नौकरी देने की बात कर रही है, लेकिन असल मुद्दा यह है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, “पहले लोगों की जान चली जाए और फिर मुआवजा और नौकरी दी जाए, यह सही व्यवस्था नहीं है. यह मौजूदा Government की विफलता को दर्शाता है. नई Government को सभी नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि लोगों की जान सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है.”

दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने Patna में इस घटना को अत्यंत दुखद बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की दुखद खबर सुनकर सभी गहरे सदमे में हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि cctv कैमरों और उपलब्ध सभी संसाधनों की मदद से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे.

उन्होंने त्योहारों के मौसम में सभी से सतर्क रहने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने जनता से कहा कि मेलों में जाते समय या किसी भी उत्सव में शामिल होते समय शांत और संयमित रहें.

–

पीआईएम/एएस

Share