
कोलकाता, 3 सितंबर . पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने President द्रौपदी मुर्मु और Governor आर.एन. रवि से मुलाकात के लिए समय मांगा है. पार्टी ने Thursday को दोनों संवैधानिक पदों पर पत्र भेजकर मुलाकात का समय देने का अनुरोध किया.
टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि President और Governor को भेजे गए पत्र में राज्य में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यालयों पर कथित हमलों की जानकारी देने के लिए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का आग्रह किया गया है.
टीएमसी नेता के मुताबिक, President और Governor से समय मिलने के बाद पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों के मामलों को उनके सामने रखेगा. पार्टी का आरोप है कि इस साल विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली Government और Chief Minister शुभेंदु अधिकारी के सत्ता संभालने के बाद से इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.
President और Governor से मिलने के लिए समय मांगने का फैसला टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से Lok Sabha सांसद अभिषेक बनर्जी के Thursday को किए गए social media पोस्ट के बाद आया. अभिषेक बनर्जी ने अपने सेंट्रल कोलकाता स्थित कैमैक स्ट्रीट कार्यालय पर Thursday सुबह कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले का वीडियो भी साझा किया.
इसके कुछ देर बाद अभिषेक बनर्जी ने एक और social media पोस्ट में दावा किया कि पिछले एक महीने के दौरान उनके दो कार्यालयों में तोड़फोड़ और सामान की लूटपाट की गई. इनमें पहला कार्यालय दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर Lok Sabha क्षेत्र के अंतर्गत अमतला में और दूसरा कैमैक स्ट्रीट स्थित कार्यालय है.
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि Police और भाजपा से जुड़े लोग न तो कानून की परवाह कर रहे हैं और न ही न्यायपालिका की. उन्होंने कहा कि यह अब केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं रह गया है, बल्कि कानून के शासन को खुली चुनौती देने जैसा है.
उन्होंने न्यायपालिका की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या वह कानून का शासन कायम रखने, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करेगी कि पश्चिम बंगाल में संविधान की सत्ता महज औपचारिकता बनकर न रह जाए. हालांकि, रिपोर्ट लिखे जाने तक कैमैक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय की घटना को लेकर टीएमसी प्रमुख और पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी.
कैमैक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है. पिछले सप्ताह कार्यालय की इमारत की छत से टीएमसी के एक कथित अवैध होर्डिंग को हटाए जाने के दौरान हुए विवाद के संबंध में First Information Report दर्ज की गई थी.
इस मामले में कोलकाता Police पिछले दो दिनों के दौरान अभिषेक बनर्जी, उनके निजी सहायक सुमित रॉय और टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन से पूछताछ कर चुकी है.
–
डीएससी