पश्चिम बंगाल की पुलिस मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमका रही है : हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद, 24 सितंबर . आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष और नाओदा विधानसभा सीट से विधायक हुमायूं कबीर ने Police पर पार्टी कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर झूठे मामलों में फंसाने और मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है. विरोध में हुमायूं कबीर Thursday सुबह रेजीनगर थाने के सामने अचानक धरने पर बैठ गए. उन्होंने Police प्रशासन पर आगामी उपचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

हुमायूं कबीर ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि रेजीनगर, शक्तिपुर और बेलडांगा थानों की Police भाजपा के निर्देश पर काम कर रही है. Police आगामी 6 अक्टूबर को होने वाले रेजीनगर उपचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है. Policeकर्मी मुस्लिम परिवारों के घरों में जाकर उन्हें धमका रहे हैं और मतदान समाप्त होने तक घर छोड़कर चले जाने का दबाव बना रहे हैं. Wednesday रात को ही रेजीनगर थाना Police ने रामपाड़ा-1 ग्राम पंचायत के सदस्य और मेरे करीबी माने जाने वाले सैफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था. Police ने मेरी पार्टी के करीब 15 नेता और कार्यकर्ता को फिलहाल झूठे मामलों में बंद किया है.

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के बजाय Police खुले तौर पर भाजपा के पक्ष में काम कर रही है. आम जनता उन्नयन पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है, जिससे चुनाव से पहले पार्टी के संगठन को कमजोर किया जा सके.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी हुमायूं कबीर ने निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र Government ने उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की संभावना कम है.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जिस तरह से काम कर रहा है, वह उचित नहीं है और Government का समर्थन मिलने के कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

हुमायूं कबीर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उपचुनाव की तारीख मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से घोषित की गई है और तारीख की घोषणा के बाद से ही Police की कार्रवाई तेज हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि Police Government के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि भाजपा को चुनाव में फायदा पहुंचाया जा सके. Police आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन कर रही है और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमका रही है.

–

एसएके/एबीएम

Leave a Comment