Skip to content
Monday, 30 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

परिसीमन विधेयक पर अखिलेश और राहुल पर एनडीए नेताओं का तंज, बोले-‘महिलाओं को न्याय दिलाना चाहती है सरकार’

परिसीमन विधेयक पर अखिलेश और राहुल पर एनडीए नेताओं का तंज, बोले ‘महिलाओं को न्याय दिलाना चाहती है सरकार’

परिसीमन विधेयक पर अखिलेश और राहुल पर एनडीए नेताओं का तंज, बोले-‘महिलाओं को न्याय दिलाना चाहती है Government’

New Delhi, 28 नवंबर . प्रस्तावित परिसीमन विधेयक और Lok Sabha-विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के मुद्दे पर एनडीए के नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधा है. उत्तर प्रदेश Government के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें देश का सही अर्थ ही समझ में नहीं आता. वहीं, भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने राहुल गांधी पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया. बिहार Government के मंत्री दीपक प्रकाश ने भी परिसीमन विधेयक को जरूरी बताते हुए इसका समर्थन किया.

यूपी Government के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने से बात करते हुए कहा कि देश की आबादी में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत है. अखिलेश यादव को यह समझना चाहिए कि देश केवल उनके परिवार और उनके समाज से नहीं बनता है. Prime Minister Narendra Modi देश के लिए लगातार परिश्रम कर रहे हैं और उनकी कोशिश है कि आबादी के आधे हिस्से यानी महिलाओं को उनका अधिकार और न्याय मिले.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और Samajwadi Party वर्षों तक महिलाओं को उनका हक नहीं दिला सकीं जबकि भाजपा इस दिशा में काम कर रही है. सपा पर निशाना साधते हुए एके शर्मा ने कहा कि पार्टी के नेताओं को लोकतंत्र का अर्थ समझ में नहीं आता. Samajwadi Party में एक ही परिवार के लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते रहे हैं और किसी दूसरे व्यक्ति को नेतृत्व का अवसर नहीं दिया जाता. उन्होंने सवाल उठाया कि जब सपा के पास प्रदेश की सत्ता थी, तब उसने लोकतंत्र के लिए क्या किया, यह सभी जानते हैं.

भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक और Lok Sabha-विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है और फैसला जनता के हित में है. इससे लोगों को काफी फायदा होगा. खासकर महिलाओं के लिए यह एक अच्छा कदम साबित होगा. उन्होंने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी इस फैसले में बाधा बनेगा, उसे आने वाले समय में जनता जवाब देगी. उन्होंने कहा कि भविष्य में विपक्ष के सांसद भी अपने नेताओं के निर्देशों के अनुसार नहीं चलेंगे.

मृत्युंजय तिवारी ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहले अपने गठबंधन के नेताओं से ही लड़ाई लड़नी चाहिए क्योंकि अब गठबंधन के नेता उनके नियंत्रण में नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं और देशहित के साथ-साथ जनता की भलाई के लिए लिए जा रहे फैसलों का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने इसे गलत राजनीति करार दिया.

बिहार Government के मंत्री दीपक प्रकाश ने भी परिसीमन विधेयक का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि देश की आबादी लगातार बढ़ रही है, इसलिए परिसीमन विधेयक लाना जरूरी है. इससे जनता को फायदा मिलेगा और इसी वजह से उनकी पार्टी लगातार इसके पक्ष में रही है.

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी पहले भी अभियान चलाकर लोगों को इस विषय के प्रति जागरूक करने का काम कर चुकी है. आने वाले समय में परिसीमन विधेयक को लागू करना जरूरी होगा.

–

एसएके/पीएम

Share