परिसीमन के बाद भी दक्षिण के राज्यों का नहीं घटेगा प्रतिनिधित्व, सीटों का अनुपात रहेगा बरकरार : अर्जुन राम मेघवाल

New Delhi, 28 नवंबर . परिसीमन बिल को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके Government का पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि परिसीमन को लेकर एक अच्छी बात यह है कि राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखने का प्रस्ताव भी रखा गया है.
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, “दक्षिण हो या उत्तर, देश के हर राज्य की अपनी अहमियत है. विकास के साथ किसी भी राज्य के प्रतिनिधित्व का संतुलन बना रहना जरूरी है.”
अर्जुन राम मेघवाल ने गृह मंत्रालय के हवाले से आंकड़े साझा किए, जिसमें बताया गया कि दक्षिण के पांच राज्यों को परिसीमन से नुकसान नहीं, बल्कि फायदा होगा. अभी पांच दक्षिणी राज्यों के पास 543 Lok Sabha सीटों में से 129 सीटें हैं, जो कुल सीटों का 23.76 प्रतिशत है. प्रस्तावित विस्तार के बाद 816 सीटों में से इनके पास 195 सीटें हो जाएंगी, जो कुल सीटों का 23.90 प्रतिशत होगा यानी अनुपात में बढ़ोतरी होगी. यही पैटर्न हर राज्य में अलग-अलग भी लागू होता है.
राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो कर्नाटक की सीटें अभी 28 हैं, जो कुल का 5.15 प्रतिशत है, परिसीमन के बाद यह 42 हो जाएगी और प्रतिशत भी 5.15 ही रहेगा. आंध्र प्रदेश की सीटें 25 से बढ़कर 38 हो जाएंगी, इनका प्रतिनिधित्व 4.60 से बढ़कर 4.65 प्रतिशत हो जाएगा. तेलंगाना की सीटें 17 से बढ़कर 26 होंगी और प्रतिशत 3.13 से बढ़कर 3.18 हो जाएगा. तमिलनाडु की सीटें 39 से बढ़कर 59 होंगी, जबकि सीटों का प्रतिशत 7.18 से बढ़कर 7.23 होगा. केरल की सीटें 20 से बढ़कर 30 होंगी और प्रतिशत 3.68 ही रहेगा.
एक अन्य पोस्ट में मेघवाल ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में India में बहुत बदलाव आए हैं. हमारी आबादी बढ़ी है, नए शहर उभरे हैं, और नागरिकों की जरूरतें बदल गई हैं. क्या हमारे Political प्रतिनिधित्व को भी इन बदलावों को दर्शाना नहीं चाहिए?
उन्होंने एक पोस्टर भी साझा किया, जिसमें लिखा था, “परिसीमन, बदलते India के लिए एक निष्पक्ष, मजबूत प्रतिनिधित्व.”
पोस्टर के अनुसार, परिसीमन Lok Sabha और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं को फिर से तय करने और सीटों को फिर से बांटने की एक संवैधानिक प्रक्रिया है. यह संविधान के आधार पर एक स्वतंत्र परिसीमन आयोग द्वारा किया जाता है. यह क्यों जरूरी है? क्योंकि यह मौजूदा आबादी और जनसांख्यिकीय बदलावों को दर्शाता है. इससे सभी क्षेत्रों में अधिक समान और संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होता है. यह Lok Sabha की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करता है. यह एक अधिक प्रतिनिधि, भविष्य के लिए तैयार संसद के लिए समय पर किया गया सुधार है.
अर्जुन राम मेघवाल ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि प्रस्तावित परिसीमन ढांचा India के संसदीय परिदृश्य को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. शेयर किए गए पोस्टर के अनुसार, प्रस्तावित परिसीमन ढांचे के तहत Lok Sabha की ताकत 50 प्रतिशत बढ़कर मौजूदा 543 सीटों से 816 सीटों तक हो सकती है. इससे राज्यवार संसदीय प्रतिनिधित्व का वितरण बदल जाएगा.
कुछ प्रमुख राज्यों में प्रस्तावित सीटों की बात करें तो उत्तर प्रदेश 80 से 120, Maharashtra 48 से 72, पश्चिम बंगाल 42 से 63, बिहार 40 से 60, Madhya Pradesh 29 से 43, Gujarat 26 से 39, Rajasthan 25 से 38, Odisha 21 से 31, पंजाब 13 से 20, असम 14 से 21, Haryana 10 से 15, Jharkhand 14 से 21, उत्तराखंड 5 से 8, Himachal Pradesh 4 से 6, छत्तीसगढ़ 11 से 16, जम्मू-कश्मीर 5 से 7, दिल्ली 7 से 11, गोवा 2 से 3, मणिपुर 2 से 3, मेघालय 2 से 3, त्रिपुरा 2 से 3, मिजोरम 1 से 2, चंडीगढ़ 1 से 2, पुडुचेरी 1 से 2, अरुणाचल प्रदेश 2 से 3, सिक्किम 1 से 2 और नागालैंड में 1 से बढ़कर 2 सीटें हो जाएंगी.
–
वीकेयू/एबीएम


