Skip to content
Monday, 30 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक दूरदर्शी निर्णय: सीएम मोहन यादव

परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक दूरदर्शी निर्णय: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 28 नवंबर . केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दिए जाने को Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने दूरदर्शी फैसला करार दिया है. उन्‍होंने Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी देने के लिए Prime Minister मोदी का आभार व्यक्त किया है.

Chief Minister यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस दूरदर्शी निर्णय के परिप्रेक्ष्य में देश की सभी मातृशक्ति को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. Chief Minister यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक समावेशी और सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक निर्णय है. इससे Lok Sabha एवं राज्यों की विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का मार्ग प्रशस्त होगा. साथ ही, Lok Sabha की मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से जनप्रतिनिधित्व का भी विस्तार होगा.

सीएम ने कहा कि संशोधन विधेयक से देश के विकास में हर क्षेत्र की आवाज को और मुखरता से संसद में रखा जा सकेगा. Chief Minister यादव ने बताया कि केंद्र Government द्वारा वर्ष 2029 के Lok Sabha चुनाव से पहले लागू करने के लिए नए परिसीमन आयोग के शीघ्र गठन और आरक्षित सीटों के रोटेशन का प्रावधान भी किया गया है.

दरअसल, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है. उसके बाद से विपक्षी दल लगातार भाजपा पर हमलावर है वही भाजपा और भाजपा और सत्ताधारी दल मंत्रिमंडल के फैसले को महिला हितैषी और देश हितैषी करार दे रहे हैं . परिसीमन के चलते आने वाले समय में राज्यों की विधानसभा से लेकर Lok Sabha की तस्वीर बदलना तय है , कहा जा रहा है कि Lok Sabha की सीट लगभग दो गुनी हो जाएंगी, वहीं विधानसभा की सीटों में भी बड़ा अंतर आ जाएगा और महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी.

–

एसएनपी/एएसएच

Share