
New Delhi, 10 सितंबर . 1965 के भारत-Pakistan युद्ध के महानायक और परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर Thursday को पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला, Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य समेत कई बड़े नेताओं ने उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया.
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने social media एक्स पोस्ट में लिखा, “1965 के भारत-Pakistan युद्ध में अदम्य साहस और असाधारण युद्ध कौशल का परिचय देकर अपना जीवन न्योछावर कर देने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन. अपने साहस और सूझबूझ के साथ उन्होंने दुश्मन के कई टैंकों को ध्वस्त किया तथा विषम परिस्थिति में भी मोर्चे पर डटे रहे. युद्धभूमि में सर्वोच्च बलिदान देकर कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद जी ने भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा को और समृद्ध किया. कृतज्ञ राष्ट्र उनके शौर्य और बलिदान को सदैव स्मरण करता रहेगा.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा, “1965 के भारत-पाक युद्ध में अपने अदम्य साहस, असाधारण पराक्रम और दृढ़ संकल्प से दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक देशवासी के हृदय में सदैव अमर रहेगी.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने भी वीर अब्दुल हमीद को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लिखा, “1965 के भारत-Pakistan युद्ध में वीर अब्दुल हमीद ने अद्भुत साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन के टैंकों को ध्वस्त कर मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया. उनका शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा.”
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, “1965 के भारत-Pakistan युद्ध में अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों के टैंकों को ध्वस्त कर वीरगति को प्राप्त होने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्ररक्षा के लिए उनके द्वारा दिया गया यह बलिदान सदैव आने वाली पीढ़ियों के हृदय में देशभक्ति की अलख जगाता रहेगा.”
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने लिखा, “1965 के भारत-Pakistan युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित शहीद वीर अब्दुल हमीद जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन. युद्ध के दौरान अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए उन्होंने दुश्मन के पैटन टैंकों को ध्वस्त कर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया. उनकी वीरता, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान की गाथा सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी.”
—
पीआईएम/वीसी