
New Delhi, 6 सितंबर . 1962 के भारत-चीन युद्ध में अद्वितीय वीरता, साहस और पराक्रम का परिचय देने वाले परमवीर चक्र विजेता मेजर धन सिंह थापा की पुण्यतिथि पर Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला, Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा सहित कई भाजपा नेताओं ने नमन किया है.
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा, “वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के नायक, परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर धन सिंह थापा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि. उनकी वीरता और नेतृत्व भारतीय सैन्य इतिहास के उन गौरवपूर्ण अध्यायों में शामिल हैं, जिन्हें देश सदैव सम्मान के साथ स्मरण करता रहेगा.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देने वाले परमवीर चक्र से अलंकृत मेजर धनसिंह थापा की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन! 1962 के भारत-चीन युद्ध में वीरता, राष्ट्रभक्ति और उनका सर्वोच्च बलिदान देश के वीर सैनिकों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. उनका अमर योगदान राष्ट्र की स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेगा.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “1962 के भारत-चीन युद्ध में अदम्य शौर्य एवं साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले मां भारती के वीर सपूत परमवीर चक्र से अलंकृत मेजर धन सिंह थापा की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन. आपकी वीरता की गाथा हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारत-चीन युद्ध के दौरान अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देने वाले परमवीर चक्र विजेता मेजर धन सिंह थापा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन.”
बिहार Government के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारत-चीन युद्ध के दौरान अदम्य साहस व पराक्रम दिखाने वाले’ परमवीर चक्र विजेता, मेजर धन सिंह थापा की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन.”
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक्स पर पोस्ट किया, “मां भारती के वीर सपूत, ‘परमवीर चक्र’ मेजर धन सिंह थापा की पुण्यतिथि पर सादर नमन. मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अदम्य साहस, अप्रतिम शौर्य और समर्पण प्रत्येक भारतीय को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.”
–
ओपी/एएस