पप्पू यादव ने कृषि मंत्री शिवराज से मांगा बिहार के लिए 10000 करोड़ का बाढ़ राहत पैकेज

Patna, 16 सितंबर . यूपीआई चार्ज विवाद और पश्चिम बंगाल के नए कानून, बिहार में यूसीसी लागू करने को लेकर एनडीए में मतभेद पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है. इसके साथ ही बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए Union Minister शिवराज सिंह चौहान के बिहार दौरे पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने तंज कसा है.

पप्पू यादव ने social media प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “शिवराजजी, बिहार में स्वागत है. 2008 में राज्य के 5-6 जिले बाढ़ प्रभावित थे तो डॉ. मनमोहन सिंह Government ने 1000 करोड़ का तत्काल पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित किया था. आज 18 जिले बाढ़ग्रस्त हैं तो आपकी Government नदारद है. देर से ही सही आए हैं तो 10000 करोड़ का बाढ़ राहत पैकेज की घोषणा कीजिए.”

सांसद ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “भाजपा Government 60 लाख लोगों के बाढ़ पीड़ित होने का दावा करती है लेकिन मात्र 8 लाख को ही 7-7 हजार रुपये देने की घोषणा करती है. क्या यह अंधेरगर्दी नहीं है? यह 8 लाख परिवार कौन हैं, कैसे तय किया गया? क्या यह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बंदरबांट का खेल तो नहीं है? क्या यह एक और लूटखसोट का खेल है?”

2000 से ज्यादा के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी चार्ज लगाए जाने पर सांसद पप्पू यादव ने से कहा, “अमेरिका के दबाव में भाजपा Government काम कर रही है. इसके चलते गब्बर (यूपीआई चार्ज) टैक्स लगा दिया. इस चार्ज से मिडिल क्लास व्यापारी पर सबसे अधिक बोझ पड़ेगा. India की जनता के साथ भाजपा खिलवाड़ कर रही है. यूपीआई ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगना सही नहीं है.

पश्चिम बंगाल के नए कानून पर उन्होंने कहा, “Chief Minister का पैसा लेने वाला वीडियो वायरल है. जो सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी है, वह वसूली रोकने की बात कह रहा है. तृणमूल कांग्रेस को टारगेट कर कानून बनाए जा रहे हैं. Chief Minister को पहले अपने गिरबान में झांककर देखना चाहिए.”

बिहार में यूसीसी लागू करने को लेकर एनडीए में मतभेद पर पप्पू यादव ने कहा, “भाजपा Government किसानों, बेरोजगारी और युवाओं के मुद्दों पर फेल हुई है. मंदिर के चढ़ावा चोरी पर चुप्पी साधने और सनातन की संस्कृति पर हमला करने वाली यह Government मुद्दों को भटकाने के लिए यूसीसी का सहारा ले रही है. यह 2027 में होने वाले चुनाव का लाभ लेने के लिए किया जा रहा है.”

ओपी/पीएम

Leave a Comment