पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलना बिहार के लिए गौरव की बात: सीएम सम्राट चौधरी

Patna, 11 नवंबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में Patna को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है. उन्होंने इसे बिहार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बिहार विकास, स्वच्छता और शहरी आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है.
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि President द्रौपदी मुर्मु के कर कमलों से Patna को यह सम्मान प्राप्त होना विशेष हर्ष और गर्व का विषय है. यह उपलब्धि राज्य में स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता, जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने बिहार के विकास के लिए निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करने के लिए Prime Minister Narendra Modi के प्रति आभार भी व्यक्त किया.
सीएम सम्राट चौधरी ने Patna को यह सम्मान मिलने पर समस्त Patnaवासियों, Patna नगर निगम के पार्षदों, पदाधिकारियों और विशेष रूप से स्वच्छता कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में स्वच्छता कर्मियों की मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उनके निरंतर प्रयासों और नागरिकों के सहयोग से Patna ने स्वच्छता के क्षेत्र में यह मुकाम हासिल किया है.
उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और विकसित समाज के निर्माण का आधार है. राज्य Government बिहार के सभी शहरों को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित, आधुनिक और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस दिशा में शहरी निकायों को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा.
उन्होंने विश्वास जताया कि Patna की यह उपलब्धि बिहार के अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी. सामूहिक प्रयास, जनसहयोग और बेहतर शहरी प्रबंधन के माध्यम से राज्य स्वच्छता एवं शहरी विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. Chief Minister ने कहा कि Government का लक्ष्य बिहार के सभी शहरों में स्वच्छ और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है.
–
एमएनपी/डीकेपी


