
New Delhi, 27 अगस्त . भारतीय जनता पार्टी के सांसद तरुण चुघ ने पंजाब की भगवंत मान Government पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पंजाब में 7.5 लाख कर्मचारी और पेंशनर आज अपना काम छोड़कर पेन-डाउन हड़ताल के तहत सड़कों पर उतर आए हैं.
तरुण चुघ ने कहा, “पंजाब में 7.5 लाख कर्मचारी और पेंशनर, जिन पर 7.5 लाख परिवारों की जिम्मेदारी है, आज अपना काम छोड़कर पेन-डाउन हड़ताल के तहत सड़कों पर उतर आए हैं. यह राज्यव्यापी बंद, भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की पंजाब-विरोधी और कर्मचारी-विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के गुस्से का ज्वालामुखी फटने जैसा है. इसी तरह पंजाब का हर नागरिक, हर वर्ग, हर समुदाय, हर क्षेत्र और हर गांव पंजाब Government के खिलाफ आक्रोशित है.”
उन्होंने कहा कि पंजाब Government के कर्मचारी हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के बाद भी अपने हक के 18 प्रतिशत डीए को प्राप्त करने के लिए सड़कों पर आने को मजबूर हुए हैं. चुघ ने कहा, “Government अब न्यायालय के आदेश को भी नहीं मान रही है. पुरानी पेंशन योजना की बहाली और ठेका कर्मचारियों व पेंशनर्स की नियुक्ति की मांग लंबे समय से लंबित है. यह वादा आपने अपने मैनिफेस्टो में किया था. विज्ञापनों पर तो करोड़ों रुपये की फिजूलखर्ची की जा रही है लेकिन बात आए स्कूलों की, बात आए हॉस्पिटलों की, बात आए पेंशनर्स की, बात आए वृद्धावस्था पेंशन की, बात आए विधवा पेंशन की या Governmentी कर्मचारियों के डीए की, पंजाब Government हाथ खड़े किए दिखती है.”
तरुण चुघ ने भगवंत मान Government को वीआईपी-कल्चर वाली Government बताया. उन्होंने कहा, “पंजाब में भगवंत मान Government ऐसी Government बन गई है जो लोगों की भावनाओं, वादों और उम्मीदों को कुचलती है और वीआईपी-कल्चर वाली Government के तौर पर काम करती है, जो कुछ चुनिंदा लोगों के इशारे पर चलती है. जहां मुख्य आका से लेकर अर्दली तक सब संस्थागत लूट की नई-नई योजनाएं रोज बनाकर ला रहे हैं और पंजाब को लूट रहे हैं.”
उन्होंने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. चुघ ने कहा, “पंजाब में अब तो हालात यह हो गए हैं कि बलात्कारियों को बचाने के लिए अपराधी और रक्षकों के बीच बोली लग रही है. रेत माफिया, खनन माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, बदली माफिया, रंगदारी माफिया, ड्रग माफिया और बिचौलिया माफिया पंजाब को बेखौफ होकर लूट रहा है. वहीं हिंसक वारदातों में पिछले 54 महीनों में कई गुना बढ़ोतरी चिंताजनक है. सीमावर्ती पंजाब को दहकते हुए शोले की ओर धकेलने का प्रयास यह नौसिखिया और नालायक Government कर रही है.”
नेपाल में आई आपदा पर तरुण चुघ ने दुख जताया. उन्होंने कहा, “यह बेहद दुखद है. ऐसी खबरें हैं कि कई भारतीय भी लापता हैं. Prime Minister मोदी ने नेपाल के Prime Minister से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि India नेपाल को हरसंभव मदद देगा. भारतीय जनता पार्टी की संवेदनाएं, हम सबकी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं.”
वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर बोलते हुए तरुण चुघ ने नेशनल कॉन्फ्रेंस Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “लोग न केवल उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस Government से नाखुश हैं बल्कि जनता बहुत परेशान और दुखी भी है. नेशनल कॉन्फ्रेंस अब तक एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है. जनता का गुस्सा और नाराजगी लगातार बढ़ रही है.”
–
पीआईएम/पीएम