
चंडीगढ़, 18 सितंबर . पंजाब में आम आदमी पार्टी Government के कामकाज के बाद अब संगठन को घर-घर पहुंचाने की तैयारी में है. पार्टी नेताओं का दावा है कि भगवंत मान Government ने पिछले साढ़े चार वर्ष में पंजाब के विकास के लिए बड़े स्तर पर काम किया है.
आम आदमी पार्टी का कहना है कि किसानों को दिन के समय बिजली, पानी, धान की रोपाई से जुड़े इंतजाम, Governmentी स्कूलों में सुधार और निजी स्कूलों की फीस को लेकर किए गए फैसलों से अलग-अलग वर्गों को फायदा हुआ है. ‘आप’ का कहना है कि Government की योजनाओं से किसान, युवा, व्यापारी, महिलाएं और बच्चों के अभिभावक संतुष्ट हैं. पार्टी नेताओं ने पिछली Governmentों पर भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और नशे को बढ़ावा देने के आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा Government ने पंजाब को आगे बढ़ाने का काम किया है.
अब पार्टी का फोकस Government के काम को संगठन के जरिए घर-घर तक पहुंचाने पर है. इसके तहत 20 सितंबर से बड़े स्तर पर डोर-टू-डोर अभियान शुरू करने की घोषणा की गई है. पार्टी कार्यकर्ता लोगों से सीधे संपर्क करेंगे और Government की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे. आम आदमी पार्टी का कहना है कि चुनाव से पहले संगठन की जिम्मेदारी होगी कि वह Government के काम और योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाए. पार्टी के मुताबिक Government ने अपना काम किया है, Government आगे भी काम कर रही है और अब संगठन Government के काम को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएगा.
आम आदमी पार्टी नेताओं ने दावा किया कि पंजाब के हर परिवार को Government की विभिन्न योजनाओं और कामों के जरिए सालाना करीब 1 लाख 82 हजार रुपये का सीधा लाभ मिला है. उनका कहना है कि यह फायदा शिक्षा, स्वास्थ्य और Government के दूसरे कामों के जरिए लोगों तक पहुंचा है. आप नेता ने कहा कि भगवंत मान Government ने पंजाब की युवा पीढ़ी, रोजगार, पंजाब के पानी को बचाने और दूसरे अहम मुद्दों पर भी बड़े स्तर पर काम किया है.
आम आदमी पार्टी का कहना है कि Government का काम केवल चुनाव से पहले दी गई पांच गारंटियों तक सीमित नहीं रहा. कई ऐसे काम भी Government ने करके दिखाए, जिन्हें चुनाव से पहले न तो लोगों ने मांगा था और न ही अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान या मनीष सिसोदिया से इस तरह के कामों की मांग की गई थी. ‘आप’ नेता का दावा है कि इन पहलों के चलते पंजाब अब विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है.
‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि 19 सितंबर से लुधियाना में Chief Minister भगवंत मान चुनावी अभियान का पैंफलेट जारी करेंगे. 20 सितंबर से Chief Minister भगवंत मान खुद धुरी में डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान की भी शुरुआत होगी.
मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा किस मुंह से नशे के खिलाफ यात्रा निकाल रही है. जिस भाजपा ने 2007 से 2017 तक Government में रहते हुए ‘पूरे पंजाब को नशे में डुबोया,’ वो भाजपा आज किस मुंह से पंजाबियों का अपमान करने के लिए यात्रा निकाल रही है.
–
एसडी/पीएम