दिल्ली में 16 साल की किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिला शव

New Delhi, 18 सितंबर . दिल्ली में 16 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है. Police के मुताबिक इस वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया, जिनमें तीन नाबालिग हैं. आरोपियों ने बाद में लड़की के शव को खुले इलाके में फेंक दिया था.

Police ने बताया कि शव की हालत इतनी खराब थी कि उसके कुछ हिस्सों को आवारा कुत्तों ने खा लिया था.

यह मामला 13 सितंबर को सामने आया जब उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में कुशक रोड पर जयपाल राणा के खेत के पास एक बुरी तरह सड़ी-गली लाश मिली. शव की हालत ऐसी थी कि Police शुरू में यह भी तय नहीं कर पाई कि शव लड़के का है या लड़की का.

जांच में पता चला कि पीड़िता आरोपियों को जानती थी और उनके साथ टेंपो में सफर कर रही थी. Police के अनुसार, सफर के दौरान सभी ने शराब पी और फिर लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया. इसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को खुले खेत में फेंक दिया गया.

Police ने बताया कि आवारा कुत्तों ने शव के कुछ हिस्से खा लिए थे और पीड़िता का एक हाथ शरीर से अलग पड़ा मिला था.

Police ने बताया कि लड़की के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी. पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह कभी-कभी घर से चली जाती थी और कई दिन बाहर रहने के बाद लौट आती थी.

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. शुरुआत में कोई चश्मदीद नहीं था और आरोपियों की पहचान भी नहीं हो पाई थी, इसलिए Police ने इलाके के cctv फुटेज खंगालने शुरू किए.

Police ने क्राइम सीन और आसपास के रास्तों पर लगे 50 से ज्यादा cctv कैमरों की फुटेज देखी. इस दौरान Police को उस समय के आसपास एक टेंपो आता-जाता दिखा. अंधेरे और साफ न दिखने के कारण उसका नंबर नहीं दिख पाया, लेकिन कई जगहों की फुटेज से उसके रूट को ट्रैक किया गया.

15 और 16 सितंबर की रात भर चले ऑपरेशन के बाद संदिग्ध टेंपो का पता लगाया गया. फिर उसके ड्राइवर से पूछताछ की गई और जांच आगे बढ़ी तो चार आरोपियों को पकड़ा गया, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं.

बालिग आरोपी की पहचान शिवम उर्फ सुदामा उर्फ चुचू के रूप में हुई है, जो खड्डा कॉलोनी का रहने वाला है. पकड़े गए तीनों नाबालिगों की उम्र 16 और 17 साल है.

Police के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, आरोपियों के कपड़े और टेंपो बरामद कर लिए गए हैं. Police अब घटना के पूरे क्रम, पकड़े गए लोगों की अलग-अलग भूमिका और फॉरेंसिक सबूतों की जांच कर रही है.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment