
चंडीगढ़, 25 अगस्त . भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई ने Tuesday को घोषणा की कि वह राज्य में Governmentी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के उस फैसले का पूरा समर्थन करेगी, जिसके तहत वे Government द्वारा अपना बकाया महंगाई भत्ता (डीए) जारी न किए जाने के विरोध में 27 अगस्त को ‘महा हड़ताल’ करेंगे और सामूहिक रूप से आकस्मिक अवकाश (सीएल) पर रहेंगे.
प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि Government से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें उनका जायज बकाया नहीं दिया गया.
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि राज्य Government अब बहाने या प्रशासनिक कारणों का सहारा नहीं ले सकती, क्योंकि इस मामले पर अदालत पहले ही फैसला सुना चुकी है.
हाई कोर्ट ने राज्य Government की दलीलों को खारिज करते हुए कर्मचारियों का रुका हुआ डीए (महंगाई भत्ता) जारी करने का आदेश दिया था.
उन्होंने कहा कि इसके बाद Government ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली डबल बेंच के सामने इस फैसले को चुनौती दी, लेकिन अदालत ने पुराने फैसले को ही बरकरार रखा.
Tuesday को एक बयान में ढिल्लों ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है कि अदालत के बार-बार आदेशों के बावजूद भगवंत मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ Government अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के जायज दावों को नजरअंदाज कर रही है. ऐसा रवैया उन लोगों के प्रति Government की असंवेदनशीलता को दिखाता है, जिन्होंने दशकों तक राज्य की सेवा की है.”
उन्होंने आगे कहा कि अदालती आदेशों का पालन न करने की Government की लगातार नाकामी के कारण अब अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू हो गई है. यह एक गंभीर मामला है और नौबत कभी इस हद तक नहीं आनी चाहिए थी.
पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने मांग की कि ‘आप’ Government कर्मचारियों का सारा बकाया डीए तुरंत जारी करे और बिना किसी देरी के अदालती आदेशों का पालन करे. कर्मचारी और पेंशनभोगी वित्तीय सुरक्षा, सम्मान और न्याय के हकदार हैं, और Government को उन्हें उस चीज के लिए बार-बार संघर्ष करने पर मजबूर करना बंद करना चाहिए, जो कानूनी और जायज तौर पर उनकी है.
–
एससीएच/एबीएम