
गांधीनगर, 25 अगस्त . असम के सहकारिता मंत्री कौशिक राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने Gujarat के सहकारिता मॉडल का अध्ययन किया. असम के प्रतिनिधिमंडल ने गांधीनगर में Gujarat के सहकारिता मंत्री जीतूभाई वघानी से मुलाकात की और राज्य के सहकारी चीनी उद्योग की सफलता को करीब से समझा.
इस महत्वपूर्ण बैठक में Gujarat के राज्य मंत्री ईश्वर सिंह पटेल और सहकारिता राज्य मंत्री रमेशभाई कटारा भी मौजूद रहे. बैठक के दौरान राज्य शुगर कंट्रोलर ने Gujarat में सहकारी चीनी क्षेत्र की प्रगति, मौजूदा क्षमता और नई पहलों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया.
Gujarat के सहकारिता मंत्री जीतू वघानी ने बताया कि Gujarat में सहकारी चीनी आंदोलन की शुरुआत 1955 में बारडोली से हुई थी और आज यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन गया है. उन्होंने कहा कि चीनी मिलों को केवल औद्योगिक इकाई नहीं माना जा रहा है, बल्कि उन्हें इथेनॉल उत्पादन, ग्रीन एनर्जी और डिजिटलीकरण से जोड़कर लाभदायक बनाया जा रहा है.
वघानी ने जानकारी दी कि वर्तमान में Gujarat में कुल 17 चीनी मिलें संचालित हो रही हैं, जिनमें 12 सहकारी चीनी सोसायटी, इंडियन पोटाश लिमिटेड द्वारा लीज पर ली गई 3 सोसायटी, और 2 निजी चीनी मिलें शामिल हैं. राज्य के सहकारी चीनी क्षेत्र की कुल गन्ना पेराई क्षमता 73,800 टन प्रतिदिन है और इथेनॉल उत्पादन क्षमता 390 किलोलीटर प्रतिदिन है.
Gujarat में लगभग 1.25 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती है, जिससे दो लाख से अधिक किसान परिवार सीधे जुड़े हैं. साल 2025-26 में 72.06 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई कर 7.66 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन किया गया है. इसके बदले गन्ना किसानों को 3,070 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है. राज्य का औसत रिकवरी रेट 10.64 प्रतिशत रहा है.
उन्होंने बताया कि India Government ने गन्ने के लिए 3,550 रुपए प्रति मीट्रिक टन एफआरपी घोषित किया है, लेकिन Gujarat की सहकारी सोसायटियों ने किसानों को 3,900 से 4,500 रुपए प्रति मीट्रिक टन तक अधिक कीमत दी है.
बैठक में प्रतिनिधिमंडल को राज्य Government द्वारा सहकारी चीनी मिलों को लाभदायक बनाने के लिए लागू की गई साकार योजना, बायो प्रमोशन और कैपिटल सब्सिडी जैसी विशेष सहायता योजनाओं के बारे में भी बताया गया.
असम के सहकारिता मंत्री कौशिक राय ने Gujarat के सहकारी मॉडल, पारदर्शी प्रशासन और किसानों को अधिकतम मूल्य दिलाने की प्रणाली की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि Gujarat का किसान-केंद्रित मॉडल बेहद प्रभावशाली है और असम में भी इस अनुभव का उपयोग कर सहकारी क्षेत्र को मजबूत किया जाएगा.
–
एससीएच/डीकेपी