
चंडीगढ़, 13 सितंबर . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने Sunday को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) Government पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की जनता को विकास, रोजगार, उद्योगों के लिए सुरक्षा और अपनी समस्याओं का समाधान चाहिए, न कि मजाक, प्रचार और विज्ञापन.
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों में प्रतिभा और मेहनत की कभी कमी नहीं रही, लेकिन गलत नीतियों और नेतृत्व के कारण राज्य विकास की दौड़ में पीछे रह गया.
पटियाला के ककराला गांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब और Haryana भले ही दो अलग-अलग राज्य हों, लेकिन दोनों की संस्कृति, विरासत और जड़ें एक समान हैं. उन्होंने कहा कि आज पंजाब की जनता यह सवाल पूछ रही है कि उपजाऊ भूमि, मेहनती लोगों और अपार संभावनाओं के बावजूद राज्य विकास के मामले में पीछे क्यों रह गया.
Chief Minister ने कहा कि एक समय पंजाब देश के सबसे समृद्ध राज्यों में गिना जाता था, लेकिन आज Haryana आर्थिक प्रगति के मामले में उससे काफी आगे निकल चुका है. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2025-26 में Haryana की आर्थिक विकास दर 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि पंजाब की विकास दर 6.1 प्रतिशत है. इसी तरह 2026-27 में Haryana की अर्थव्यवस्था लगभग 15.18 लाख करोड़ रुपए और पंजाब की अर्थव्यवस्था लगभग 9.81 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है.
सीएम सैनी ने कहा कि दोनों राज्यों की अर्थव्यवस्था के आकार में करीब 5.38 लाख करोड़ रुपए का अंतर है और यह सही नीतियों, स्पष्ट नीयत और जवाबदेह नेतृत्व का परिणाम है. उन्होंने यह भी कहा कि 2023-24 में देश की जीडीपी में Haryana की हिस्सेदारी 3.6 प्रतिशत और पंजाब की हिस्सेदारी 2.4 प्रतिशत थी. वहीं, Haryana की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत के 176.8 प्रतिशत के बराबर थी, जबकि पंजाब की 106.7 प्रतिशत थी.
Chief Minister ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी Government ने पंजाब को काम से ज्यादा प्रचार और परिणामों से ज्यादा विज्ञापन दिए हैं. उन्होंने कहा कि केवल बड़े-बड़े दावे करने से अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होती. अर्थव्यवस्था तब मजबूत होती है, जब उद्योगों को सुरक्षा मिले, युवाओं को रोजगार मिले, व्यापारियों में भरोसा बने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले.
उन्होंने कहा कि Government का दायित्व जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना है. “मजाक सिनेमा हॉल में चलता है, लेकिन जनता के बीच विकास, काम और समस्याओं के समाधान की बात होती है.”
सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसने भी पंजाब की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भी कई वादे किए, लेकिन वे केवल वादों तक ही सीमित रह गए और लोगों को उनकी समस्याओं से राहत नहीं मिली.
Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में Haryana की भाजपा Government जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि 2024 विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 217 वादों में से 18 महीनों के भीतर 70 वादे पूरे किए जा चुके हैं.
इस मौके पर पूर्व Union Minister परणीत कौर, प्रो. मलकीत सिंह और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे./ कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिनका Chief Minister ने पार्टी में स्वागत किया.
–
एएमटी/डीकेपी