
चंडीगढ़, 16 सितंबर . पंजाब में नशे की समस्या को लेकर Haryana Government में मंत्री रणबीर गंगवा ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मैंने कुछ समय पहले पंजाब का दौरा किया था, जहां लोगों ने उनके सामने नशे की समस्या को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की थी.
चंडीगढ़ में से बातचीत में मंत्री ने कहा कि यह बहुत चिंता की बात है. मैंने कुछ समय पहले पंजाब का दौरा भी किया था और वहां के लोगों ने यह चिंता जताई थी. पंजाब के लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी की Government बनाई थी, यह सोचकर कि वह कुछ नया करेगी. लेकिन, जब से यह पार्टी सत्ता में आई है, ड्रग्स का कारोबार बढ़ा है और उसे बढ़ावा मिला है, जिससे पंजाब की जनता त्रस्त है. स्वाभाविक है कि Government की जवाबदेही बनती है.
यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के मुद्दे पर रणबीर गंगवा ने कहा कि विपक्ष हमेशा लोगों को गुमराह करने का काम करेगा. ‘एक देश, एक कानून’ होना चाहिए और सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने चाहिए. देश में एक समान कानून होने में क्या दिक्कत है?
पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर चलाए जाने वाले कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे किए हैं. इन 25 वर्षों में हमने देखा है कि Prime Minister का एकमात्र लक्ष्य जनसेवा और राष्ट्रसेवा रहा है. इन वर्षों में उन्होंने यह भी दिखाया है कि पारदर्शिता के साथ Government चलाकर किसी राज्य और देश को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है. वह लंबे समय तक Gujarat के Chief Minister रहे और इसके बाद देश के Prime Minister के रूप में जिम्मेदारी संभाली.
उन्होंने कहा कि उनके Prime Minister बनने के समय देश के सामने कई चुनौतियां थीं. नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की गई. Prime Minister ने वर्ष 2047 तक विकसित India का संकल्प रखा है. संगठन ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है. इस दौरान कार्यकर्ता लोगों तक केंद्र और राज्य Government की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएंगे.
–
डीकेएम/एबीएम