पांचवां बीडीएस एप्लिकेशन्स पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन उद्घाटित

बीजिंग, 16 सितंबर . पांचवां पेईतो (बीडीएस) एप्लिकेशन्स पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन 15 सितंबर को चीन के हूनान प्रांत के चूचो शहर में उद्घाटित हुआ. चीनी उप Prime Minister चांग क्वोछिंग ने इसमें भाषण दिया.

इस मौके पर चांग क्वोछिंग ने कहा कि President शी चिनफिंग ने कहा है कि पेईतो व्यवस्था से चीन के लोगों के साथ-साथ दुनिया भर के लोगों को भी फायदा मिलता है. शी चिनफिंग के नेतृत्व में पेईतो व्यवस्था का प्रदर्शन व सेवा गुणवत्ता लगातार उन्नत हो रही है और अनुप्रयोग परिदृश्य व पैमाने का विस्तार हो रहा है. इससे दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं को स्थिर और भरोसेमंद पोजिशनिंग, नेविगेशन और टाइमिंग सेवा मिलती है.

चांग क्वोछिंग ने कहा कि चीन विभिन्न पक्षों के साथ चार वैश्विक पहलों का सक्रिय कार्यान्वयन कर हमेशा खुलापन व एकीकरण, समन्वय व सहयोग, अनुकूलता व पूरकता और परिणामों के साझाकरण को बनाए रखना चाहता है. इसके साथ चीन पेईतो तकनीक का नवाचार स्तर उन्नत करेगा, एआई और सैटेलाइट इंटरनेट जैसी तकनीकों के साथ पेईतो का एकीकरण मजबूत करेगा, व्यवस्था का उन्नयन बढ़ाएगा, पेईतो व्यवसाय के स्वस्थ व व्यवस्थित विकास को बढ़ावा देगा और उपग्रह नेविगेशन के वैश्विक शासन में सुधार करेगा, ताकि पेईतो व्यवस्था और अच्छे से दुनिया की सेवा कर सके और लोगों को लाभ पहुंचा सके.

उद्घाटन समारोह से पहले चांग क्वोछिंग ने मेडागास्कर के Prime Minister ममितियाना राजोनारिसन से मुलाकात की. चांग क्वोछिंग ने कहा कि चीन मेडागास्कर के साथ दोनों देशों के नेताओं के बीच संपन्न सहमतियों और चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन में मिली उपलब्धियों का कार्यान्वयन करना चाहता है, ताकि चीन-मेडागास्कर व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ सके. वहीं, राजोनारिसन ने दोहराया कि मेडागास्कर एक चीन की नीति पर कायम रहता है और चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग मजबूत करना चाहता है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/

Leave a Comment