Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पंजाब भाजपा ने एसआईआर विवाद पर टिप्पणी को लेकर सीएम मान की आलोचना की

पंजाब भाजपा ने एसआईआर विवाद पर टिप्पणी को लेकर सीएम मान की आलोचना की

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर . पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने Friday को Chief Minister भगवंत मान की उस विधानसभा भाषण के लिए आलोचना की, जिसमें उन्होंने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) का जिक्र किया था.

सीएम भगवंत मान के बयान को हैरान करने वाला बताते हुए ढिल्लों ने कहा, “राज्य Government आप चलाते हैं, यह प्रक्रिया आपके अधिकारियों ने पूरी की, और खुद आपने ही एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) का काम करवाया. अब आप ही इस पर सवाल उठा रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया राज्य Government के प्रशासनिक तंत्र द्वारा ही पूरी की गई थी.

ढिल्लों ने एक बयान में कहा, “डिप्टी कमिश्नरों और सब-डिविजनल मजिस्ट्रेटों (एसडीएम) से लेकर बूथ स्तर के अधिकारियों तक, इसमें शामिल सभी कर्मचारी राज्य Government के प्रशासन के अधीन थे. इस प्रक्रिया में केंद्र की कोई भूमिका नहीं थी.”

उन्होंने सवाल किया, “अगर एसआईआर के दौरान आपके अधिकारियों से गलतियां हुई थीं तो आपकी पार्टी के नेता चुनाव आयोग के पास जाकर यह दावा क्यों कर रहे थे कि सब कुछ ठीक है?”

उन्होंने बताया कि एक तरफ Chief Minister विधानसभा में एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे, तो दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के नेता चुनाव आयोग से कह रहे थे कि सब कुछ ठीक चल रहा है.

उन्होंने मान को चुनौती दी कि वे राज्य में कम से कम एक ऐसे मतदाता का नाम बताएं, जिसका नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिया गया हो. ढिल्लों ने कहा कि अगर वाकई कोई गड़बड़ी हुई है, तो यह एक गंभीर मामला है और इसके लिए राज्य Government खुद जिम्मेदार होगी.

उन्होंने मान की बातों को एक ‘अक्षम Government’ का सबूत बताया और आरोप लगाया कि Government ने स्पष्ट रूप से सोचने और सही फैसले लेने की क्षमता खो दी है.

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि मान को अब अपने ही मंत्रियों और अधिकारियों पर भरोसा नहीं रहा. ढिल्लों ने बताया कि जब पंजाब में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब मान ने वादा किया था कि राज्य में किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा.

उन्होंने कहा, “अगर किसी का नाम गलत तरीके से हटाया गया है तो Chief Minister को इसका जवाब देना होगा.” उन्होंने कहा कि केंद्र Government पर बेबुनियाद आरोप लगाकर मान अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते.

–

एससीएच/डीकेपी

Share