Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अखिलेश पर ओपी राजभर का तंज, बोले-सपा का नाम ‘एआई-वादी’ रख लीजिए

अखिलेश पर ओपी राजभर का तंज, बोले सपा का नाम ‘एआई वादी’ रख लीजिए

अखिलेश पर ओपी राजभर का तंज, बोले-सपा का नाम ‘एआई-वादी’ रख लीजिए

Lucknow, 25 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एआई वीडियो को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव को एआई का इतना ही शौक है तो उन्हें अपनी पार्टी का नाम ‘समाजवादी’ से बदलकर ‘एआई-वादी’ रख लेना चाहिए.

राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव जमीन पर उतरकर जनता के बीच जाने के बजाय एआई वीडियो और social media के जरिए राजनीति कर रहे हैं. राजभर ने social media पर अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा कि ऐसा लगता है कि सैफई महोत्सव नहीं मना पाने के मलाल में वह महोत्सव का शौक एआई के जरिए पूरा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस Samajwadi Party की स्थापना अखिलेश यादव के पिता और पूर्व Chief Minister मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी विचारकों के सिद्धांतों पर की थी, उसे अखिलेश ने एआई वाली ‘नौटंकी’ बनाकर रख दिया है.

उन्होंने कहा कि सच्चे समाजवादी यह देखकर निराश होंगे कि मुलायम सिंह यादव के बेटे एसी कमरे में बैठकर एआई वीडियो बना रहे हैं. उन्होंने अंग्रेजी गानों पर वीडियो बनाने को लेकर भी अखिलेश यादव पर तंज कसा. राजभर ने कहा कि राजनीति गांव, गरीब और किसान के बीच जाकर तथा पसीना बहाकर होती है, मोबाइल की स्क्रीन पर नाच-गाने और एआई रील बनाने से नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पिछले 10 वर्षों से सत्ता से बाहर हैं और इस दौरान उनके पास प्रदेश के गांवों में जाकर लोगों से मिलने का पर्याप्त अवसर था लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया.

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चाहते तो हर दिन प्रदेश के किसी एक गांव में जाकर लोगों से मिल सकते थे. राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश ने इसके बजाय एसी कमरों और social media पर समय बिताया. उन्होंने यह भी कहा कि अब जनता के बीच जाने के बजाय एआई वीडियो के जरिए अपने समर्थकों का मन बहलाया जा रहा है.

सुभासपा अध्यक्ष ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के गैर-यादव पिछड़े और बहुजन समाज के लोग अब अखिलेश यादव के झांसे में नहीं आने वाले हैं. उन्होंने कहा कि अति पिछड़े और बहुजन समाज को ऐसा नेता नहीं चाहिए, जो खेत-खलिहान छोड़कर इंटरनेट पर वीडियो बनाने में लगा रहे. राजभर ने अपने पोस्ट में 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव की एआई वीडियो वाली राजनीति पर भी तंज कसा.

–

विकेटी/पीएम

Share