Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पंजाब के सीएम पर दिलीप घोष का तंज, कहा-‘अब राहुल गांधी को भी पता चला कि किसके साथ रहना है’

पंजाब के सीएम पर दिलीप घोष का तंज, कहा ‘अब राहुल गांधी को भी पता चला कि किसके साथ रहना है’

पंजाब के सीएम पर दिलीप घोष का तंज, कहा-‘अब राहुल गांधी को भी पता चला कि किसके साथ रहना है’

न्यूटाउन, 5 नवंबर . पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने पंजाब के Chief Minister भगवंत मान, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और अग्निवीर योजना को लेकर कई अहम बयान दिए. उन्होंने भगवंत मान पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता पर भी निशाना साधा.

पंजाब के Chief Minister भगवंत मान को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर दिलीप घोष ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि मान शराब पीते हैं. कभी-कभी राहुल गांधी को अचानक कुछ ज्ञान प्राप्त होता है और वह इस तरह के बयान दे देते हैं. अब उन्हें भी पता चल गया है कि किसके साथ रहना है और क्या करना है.

उन्होंने कहा कि अगर भगवंत मान भविष्य में राहुल गांधी के किसी कार्यक्रम या रैली में शामिल होते हैं, तो क्या स्थिति बनेगी, यह देखना दिलचस्प होगा.

बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों कहा था कि भगवंत मान का शराब पीना उनका व्यक्तिगत मामला है लेकिन अगर पंजाब नशे से लड़ना चाहता है, तो यहां का Chief Minister हर शाम नशा नहीं कर सकता. युवाओं को नशे में झोंकने वाली आप Government को माफ नहीं किया जा सकता. प्रदेश की जनता इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता जरूर दिखाएगी.

वहीं, बिहार के Chief Minister को लेकर प्रशांत किशोर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए घोष ने कहा कि पार्टी ने किसी व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी है और पूरी Government उसके साथ खड़ी है. उन्होंने प्रशांत किशोर पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वह इतने बड़े आईआईटीयन थे, तो असफल क्यों रहे और उन्होंने खुद चुनाव क्यों नहीं लड़ा.

इसके अलावा अग्निवीर योजना का समर्थन करते हुए दिलीप घोष ने इसे दूरदर्शी पहल बताया. उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम हर मुद्दे पर विरोध करना है. विपक्ष ने इस योजना को लेकर लोगों को गुमराह करने और भ्रम फैलाने की कोशिश की लेकिन उसकी कोशिशें सफल नहीं हुईं.

घोष ने कहा कि Government की सोच-समझकर शुरू की गई अग्निवीर योजना अब सकारात्मक परिणाम दे रही है. इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और कुछ अग्निवीरों को स्थायी पदों पर भी नियुक्ति मिल रही है. इससे फायदा होने वाला है.

–

एसएके/पीएम

Share