पंजाब: अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़, 9 सितंबर . पंजाब Police ने एक ऐसे गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है, जो अवैध हथियारों की आपूर्ति करने में सक्रिय था. Police ने इस गिरोह में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Police इन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है. इन आरोपियों के पास से दो एके-47 राइफल, 3 मैगजीन और 50 कारतूस बरामद किए गए हैं. Police ने इस कार्रवाई के बारे में अपने social media एक्स हैंडल पर जानकारी दी है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Police जांच में पता चला है कि इस गिरोह में संलिप्त आरोपी विदेश में बैठे आपूर्तिकर्ता के संपर्क में थे. इस गिरोह में शामिल लोग विदेश में हथियार प्राप्त करके पंजाब में बैठे लोगों को देते थे. आमतौर पर यह हथियार राज्य में आपराधिक तत्वों के लोगों को आपूर्ति की जाती थी, ताकि वो राज्य में आपराधिक गतिविधियों में तेजी ला सके.

Police के मुताबिक, छहर्टा Police स्टेशन अमृतसर में सबसे पहले इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अब Police इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि इसके बारे में कई जानकारी जुटाई जा सके.

Police अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर गिरोह में शामिल लोग विदेश से कैसे हथियार प्राप्त करते थे और कैसे पंजाब में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय लोगों के बीच में इसकी आपूर्ति किया करते थे. Police इस पूरे तंत्र के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है. Police उस पूरी प्रक्रिया के बारे में जानने की कोशिश कर रही है, जिसके तहत यह सब कुछ हुआ करता था, ताकि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान सुनिश्चित हो सके.

उधर, पंजाब Police ने कहा कि हम राज्यभर में अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े पूरे तंत्र को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम इस दिशा में किसी भी प्रकार की कार्रवाई को अंजाम देने में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे. बता दें कि इससे पहले भी पंजाब Police की ओर से अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ कर उसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है. इससे पहले भी इस तरह के कई गिरोह सामने आ चुके हैं.

एसएचके/पीएम

Leave a Comment