
तिरुवनंतपुरम, 23 सितंबर . केरल में Chief Minister और मंत्रियों के निजी विमान से यात्रा करने, दोस्तों की लग्जरी कारों का इस्तेमाल करने और प्रवासी संगठनों तथा लोगों की ओर से उपलब्ध कराए गए टिकट स्वीकार करने को लेकर Political विवाद तेज हो गया है. सीपीआई के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने Chief Minister वीडी सतीशन पर अमीर लोगों के हाथों की कठपुतली बनने का आरोप लगाया है.
यह विवाद तब और बढ़ गया, जब सतीशन ने निजी तौर पर की गई अपनी यात्रा व्यवस्था का बचाव किया. उन्होंने कहा कि अगर किसी दोस्त की ओर से उपलब्ध कराया गया विमान उन्हें किसी आपदा प्रभावित इलाके में जल्दी पहुंचने में मदद करता है तो उसे ठुकराने का कोई कारण नहीं है.
बारिश से प्रभावित मलप्पुरम जाने के लिए इस्तेमाल किए गए चार्टर्ड विमान का जिक्र करते हुए सतीशन ने कहा, ”मैंने इसका इस्तेमाल किया है और आगे भी करूंगा.” मलप्पुरम में भूस्खलन के कारण छह लोगों की जान चली गई थी. उन्होंने कहा कि देशभर में Chief Minister निजी विमानों का इस्तेमाल करते रहे हैं.
प्रवासी संगठनों और लोगों की ओर से उपलब्ध कराए गए टिकट पर मंत्रियों के विदेश जाने के मुद्दे पर सतीशन ने कहा कि उन्होंने मंत्रियों को दूसरे देशों में हो रहे विकास को देखने और केरल के लिए फायदेमंद अवसरों की पहचान करने के लिए प्रोत्साहित किया है.
उन्होंने कहा कि अकेले संयुक्त अरब अमीरात में केरलवासियों के करीब 1,000 संगठन हैं और एक दशक बाद यूडीएफ Government की वापसी के कारण ऐसे संगठन मंत्रियों को आमंत्रित कर रहे हैं और उनकी यात्राओं की व्यवस्था कर रहे हैं. हालांकि, सीपीआई नेता बिनॉय विश्वम ने ऐसी सुविधाएं स्वीकार करने के सिद्धांत पर सवाल उठाए.
विश्वम ने आरोप लगाया, ”वीडी सतीशन Government ऐसे बेहद अमीर लोगों के हाथों की कठपुतली बन गई है, जिनकी पहचान तक उजागर नहीं की जा सकती.” उन्होंने आरोप लगाया कि Chief Minister के विमान और हेलीकॉप्टर की व्यवस्था ऐसे ही अज्ञात आर्थिक हितों से जुड़े लोगों की ओर से की जा रही है.
उन्होंने Governmentी वाहनों के बजाय अपने अमीर दोस्तों की लग्जरी कारों का इस्तेमाल करने वाले मंत्रियों पर भी सवाल उठाया.
निजी खर्च पर यात्रा से Governmentी पैसा बचने के तर्क पर विश्वम ने कहा कि नागरिकों को यह जानने का अधिकार है कि विदेश जाने वाले मंत्रियों ने सभी जरूरी कानूनी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया है या नहीं.
सीपीआई नेता ने पैसे बचाने के लिए ऐसी सुविधाएं स्वीकार करने के Government के तर्क पर भी कटाक्ष किया और इसे यूडीएफ की पहचान बताया.
इस बीच, सतीशन ने स्थानीय स्वशासन मंत्री केएम शाजी द्वारा अपने दोस्त की रेंज रोवर कार इस्तेमाल किए जाने का भी बचाव किया. उन्होंने कहा कि मंत्री का आधिकारिक वाहन करीब एक दशक पुराना है और अक्सर खराब हो जाता है.
Chief Minister ने Governmentी खर्च कम करने के लिए अपनी Government की कोशिशों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मंत्री नए Governmentी वाहन खरीदने की बजाय पुराने आधिकारिक वाहनों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं.
हालांकि, यह Political विवाद अब केवल निजी विमान और लग्जरी कारों तक सीमित नहीं रह गया है.
इस विवाद के केंद्र में अब यह सवाल है कि निजी लोगों की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं और सार्वजनिक पद की जिम्मेदारियों के बीच सीमा कहां तय होनी चाहिए. साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि सत्ता में बैठे लोगों को व्यक्तियों या संगठनों से मिलने वाली ऐसी सुविधाएं क्या बिना किसी अपेक्षा के हो सकती हैं.
बिनॉय विश्वम ने इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से भी जवाब मांगा है. उन्होंने पूछा कि वीडी सतीशन Government के इस तरह के तौर-तरीकों पर कांग्रेस के दोनों नेताओं का क्या कहना है.
–
एएमटी/डीकेपी