झारखंड भाजपा की सह-प्रभारी बनने पर निवेदिता सिंह ने जताई खुशी, बोलीं- ‘संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता’

वाराणसी, 23 सितंबर . Jharkhand भाजपा की सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर निवेदिता सिंह ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से अचानक मिली इस जिम्मेदारी से वह भावुक भी हुईं और उन्हें बेहद खुशी भी हुई.

Jharkhand की सह प्रभारी निवेदिता सिंह ने से बात करते हुए बताया कि जब उन्हें पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का फोन आया और बधाई दी गई तो शुरुआत में उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर किस बात की बधाई दी जा रही है. उन्होंने बताया कि पहले उन्हें लगा कि फोन किसी आगामी कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर आया है. बाद में जब उन्हें Jharkhand की सह-प्रभारी बनाए जाने की जानकारी मिली और नियुक्ति का पत्र देखा तो उन्हें काफी खुशी हुई.

उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने पर भावुक होना स्वाभाविक है. एक महिला कार्यकर्ता के तौर पर जिम्मेदारी मिलने की खुशी के साथ भावनाएं भी उमड़ती हैं और आंखों में आंसू आ जाते हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने पर है. उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना उनके लिए सम्मान की बात है.

निवेदिता सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए Jharkhand जैसे महत्वपूर्ण राज्य में जिम्मेदारी दी है. यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है.

नई जिम्मेदारी को लेकर अपनी प्राथमिकताओं पर उन्होंने कहा कि Jharkhand में संगठन को और मजबूत करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और स्थानीय मुद्दों को उठाने का काम करते हैं. जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाने की कोशिश की जाएगी.

उन्होंने कहा कि Jharkhand में आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना भी महत्वपूर्ण है. पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में काम केवल चुनाव के समय नहीं होता, बल्कि संगठन के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय रहते हैं.

निवेदिता सिंह ने कहा कि आगामी समय में प्रभारी और सह-प्रभारी के बीच बेहतर समन्वय के साथ Jharkhand संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा. उन्होंने भरोसा जताया कि सामूहिक प्रयासों से पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर और मजबूती मिलेगी.

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment