नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, एनसीआर में दर्ज हैं 16 मुकदमे

नोएडा, 15 अक्टूबर . नोएडा Police ने सेक्टर-63 इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. Police अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नोएडा और दिल्ली के विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं. मुठभेड़ के दौरान घायल होने के कारण अपराधी को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सेक्टर-63 थाने की Police टीम देर रात गढ़ी गोल चक्कर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बाइक वहां पहुंची. बाइक सवार ने Police को देखकर भागने का प्रयास. संदेश होने पर Police ने आरोपी का पीछा किया और इसी दौरान आरोपी की बाइक फिसलकर गिर गई.
Police के अनुसार, अपराधी ने भागने के प्रयास में Police टीम पर जानलेवा हमला किया. जैसे ही आरोपी ने गोली चलाई, तभी Police टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया. इस दौरान Police की गोली लगने से आरोपी घायल होकर मौके पर ही गिर गया. बाद में Police टीम ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया.
घायल बदमाश की पहचान शिवम उर्फ शुभम राजपूत (28) के रूप में हुई, जो सेक्टर-63 के आश्रम क्षेत्र का रहने वाला है. मौके से Police ने एक बाइक बरामद की, जिसके बारे में जांच में पता चला कि वह चोरी की बाइक थी. इसके अलावा, Police टीम ने .315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए.
सेंट्रल नोएडा एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद घायल स्थिति में आरोपी को अस्पताल के लिए भेजा गया. साथ ही, उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया. जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे एनसीआर क्षेत्र में दर्ज हैं. फिलहाल,आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
–
डीसीएच/


