नेपाल: लैंड होते ही प्लेन का टायर निकला, बाल-बल बचे सभी यात्री

काठमांडू, 24 सितंबर . पश्चिमी नेपाल के डोल्पा जिले स्थित जुफल एयरपोर्ट पर Thursday को सीता एयर का एक विमान हादसे का शिकार हो गया. लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला टायर निकल गया. एक सीनियर Police अधिकारी ने यह जानकारी दी.

डोल्पा जिला Police कार्यालय के प्रमुख, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ Police अनिल राज गिरी ने कहा, “विमान में 13 यात्री और तीन क्रू मेंबर समेत कुल 16 लोग सवार थे. सुबह करीब 8:25 बजे लैंडिंग के दौरान विमान की दाहिनी ओर का पिछला टायर निकल गया. सभी क्रू मेंबर और यात्री सुरक्षित हैं.”

गिरी के अनुसार, यात्रियों में फ्रांस, जर्मनी और बेल्जियम जैसे देशों के सात विदेशी नागरिक और छह नेपाली नागरिक शामिल थे.

इस घटना के बाद, social media पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें विमान का पिछला टायर निकलते और ढलान पर लुढ़कते हुए दिखाई दे रहा है.

यह विमान पहले दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के नेपालगंज एयरपोर्ट से उड़ा था और जुफल एयरपोर्ट जा रहा था.

डोल्पा नेपाल के दूर-दराज जिलों में से एक है. Police ने बताया कि घटना के बाद विमान एयरपोर्ट के रनवे पर ही खड़ा है.

गिरी ने कहा, “विमान की हालत की जांच के लिए एक टेक्निकल टीम के आने के बाद ही विमान के बारे में जरूरी फैसले लिए जाएंगे.”

नेपाल के पहाड़ी इलाके काफी मुश्किल भरे हैं और हाल के वर्षों में यहां कई हवाई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिससे अक्सर देश के एविएशन सेफ्टी रिकॉर्ड पर सवाल उठते रहे हैं.

24 जुलाई, 2024 को काठमांडू में सौर्या एयरलाइंस क्रैश हुआ था, जिसमें सवार 19 में से 18 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना ने विमान संचालन, उड़ान की तैयारी, कार्गो हैंडलिंग और रेगुलेटरी निगरानी में बड़ी कमियों को उजागर किया, जिससे नेपाल में एविएशन सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर बड़े सवाल खड़े हुए.

यूरोपीय संघ ने 2013 से नेपाल को अपनी एविएशन सेफ्टी लिस्ट में रखा है, जिससे नेपाली एयरलाइंस को ईयू एयरस्पेस में उड़ान भरने से रोका गया है.

–

केआर/

Leave a Comment