
New Delhi, 30 अगस्त . विदेश मंत्रालय ने Sunday को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद अब तक कुल 149 भारतीय नागरिकों को बचाया गया है.
विदेश मंत्रालय ने Sunday शाम 5.30 बजे तक बचाए गए सभी 149 भारतीय नागरिकों की सूची social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की. इस बीच, 11 टन राहत सामग्री लेकर चौथी उड़ान नेपाल पहुंची और राहत सामग्री सौंप दी गई.
विदेश मंत्रालय ने अपनी पोस्ट में लिखा कि नेपाल के साथ खड़े हैं. 11 टन राहत सामग्री लेकर चौथी उड़ान नेपाल पहुंची और राहत सामग्री सौंप दी गई. इसमें सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उपकरणों के साथ एक टनल टेक्निकल टीम, डीएनए एनालिसिस के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम और कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और हाइजीन किट जैसी राहत सामग्री शामिल है.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Saturday को कहा कि 230 फीट लंबे सिंगल लेन मॉड्यूलर स्टील ब्रिज के लिए उपकरण लेकर 16 ट्रक नेपाल पहुंच चुके हैं.
उन्होंने एक्स पर कहा कि सात और बेली ब्रिज लगाने के लिए जल्द ही उपकरण भेजे जाएंगे. इनके इंस्टॉलेशन के लिए टेक्निकल टीमों के जल्द पहुंचने की उम्मीद है. अब तक, काठमांडू में कुल 68.5 टन राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है, जिसमें जरूरी दवाएं, पोर्टेबल जेनरेटर सेट, खाने के पैकेट, पानी साफ करने वाली गोलियां और टेक्निकल उपकरण शामिल हैं.
इस बीच, नेपाल में India के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने Sunday को नेपाल में तैनात भारतीय फोरेंसिक टीम के सदस्यों से मुलाकात की. यह टीम विनाशकारी अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों के शवों की पहचान करने में मदद के लिए वहां तैनात की गई है. उन्होंने दोहराया कि India नेपाल में चल रहे बचाव और राहत कार्यों में अपना पूरा सहयोग जारी रखेगा.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल में तैनात भारतीय फोरेंसिक टीम के सदस्यों से मुलाकात की. यह टीम हाल ही में आई अचानक बाढ़ के पीड़ितों के शवों की पहचान में मदद के लिए डीएनए सैंपल की जांच करने में अपने नेपाली सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगी.
–
एमएस/