
Bhopal , 27 अगस्त . नेपाल में आई बाढ़ के चलते Madhya Pradesh के भी कई लोग मुसीबत में हैं और वह वापस नहीं लौट पा रहे हैं. इन लोगों की मदद का राज्य Government ने भरोसा दिलाया है.
Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि नेपाल में फंसे प्रदेश के लोगों के साथ Government खड़ी है, इसके साथ ही कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है. दरअसल, नेपाल में हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है. इस बाढ़ की विभीषिका में देश के अन्य हिस्सों सहित Madhya Pradesh से नेपाल गए पर्यटक भी फंसे हुए हैं. इन पर्यटकों के परिजन तो चिंता कर ही रहे हैं, राज्य Government ने भी इस दिशा में पहल की है.
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर दुख व्यक्त किया है. इस त्रासदी के बीच Madhya Pradesh के कई निवासी भी वहां फंसे हुए हैं. सीएम यादव का कहना है कि राज्य Government संकट के समय अपने नागरिकों के साथ खड़ी है. Government जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए Government ने जनता की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की है.
बता दें कि राज्य Government ने नेपाल में आई आपदा के बीच Madhya Pradesh वासियों की मदद के लिए New Delhi में कंट्रोल रूम स्थापित किया है. इस कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रभावितों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी. सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी किए गए हैं.
हेल्पलाइन नंबर 011-26772005 और व्हाट्सएप नंबर 9818963273 हैं. राज्य Government की ओर से कहा गया है कि नेपाल में फंसे नागरिक या उनके परिजन सहायता और जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.
–
एसएनपी/डीकेपी