
Bengaluru, 27 अगस्त . नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच कर्नाटक के कम से कम 17 लोग अब भी लापता हैं. कर्नाटक Government ने नेपाल में फंसे कन्नड़िगाओं का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं. Chief Minister डी.के. शिवकुमार ने Thursday को यह जानकारी दी.
New Delhi में पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने कहा, “हम लगातार लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. कई लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. 17 लोगों की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है और उनकी तलाश जारी है.”
Chief Minister ने बताया कि कर्नाटक से कई लोग नेपाल घूमने गए थे. कुछ लोगों की लोकेशन का पता चल गया है, जबकि कई अन्य अब भी लापता हैं.
उन्होंने कहा, “हम 24 घंटे काम कर रहे हैं. कुछ लोगों के बारे में अभी विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है. जल्द ही उनकी जानकारी साझा की जाएगी. कुछ लोग अपने परिवारों के संपर्क में हैं और उनसे बात भी कर रहे हैं.”
शिवकुमार ने कहा कि राज्य Government New Delhi स्थित कर्नाटक भवन और Bengaluru से राहत एवं निकासी अभियान का समन्वय कर रही है. साथ ही केंद्र Government और केंद्रीय मंत्रियों के संपर्क में भी है.
उन्होंने कहा कि किसी दूसरे देश में राज्य Government स्वतंत्र रूप से अभियान नहीं चला सकती, इसलिए संबंधित अधिकारियों और India Government के साथ समन्वय बनाकर ही कन्नड़िगाओं को सुरक्षित वापस लाया जाएगा.
Chief Minister ने यह भी बताया कि Government ने कलबुर्गी जिले के रहने वाले मल्लिनाथ के परिवार से संपर्क किया है, जो इस आपदा में जीवित बच गए हैं. शिवकुमार ने फोन पर मल्लिनाथ से भी बात की.
मल्लिनाथ ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, “सर, जो हमने देखा उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. हमारे आगे करीब 10 मिनट पहले निकली दो बसें लापता हो गईं. हम कैसे बचे, यह बताना मुश्किल है.”
इस पर Chief Minister ने पूछा कि क्या उन दोनों बसों में कर्नाटक के लोग भी सवार थे. मल्लिनाथ ने बताया कि उन बसों में सभी पर्यटक पश्चिम बंगाल के थे.
Chief Minister ने यह भी पूछा कि काठमांडू पहुंचने के बाद क्या उनकी मुलाकात किसी अन्य कन्नड़िगा से हुई. मल्लिनाथ ने कहा कि वह पिछले तीन दिनों से काठमांडू में हैं, लेकिन किसी भी कर्नाटक निवासी से संपर्क नहीं हो पाया है.
शिवकुमार ने मल्लिनाथ को सुरक्षित रहने और कोई जल्दबाजी में फैसला नहीं लेने की सलाह दी. मल्लिनाथ ने कहा कि वह Chief Minister की सलाह का पालन करेंगे और बताया कि एक दिन पहले वह बाल-बाल बचे थे.
बातचीत के दौरान दोनों के बीच Political मतभेद का भी जिक्र हुआ. मल्लिनाथ ने कहा कि वह किसी दूसरे Political दल का समर्थक हैं, लेकिन शिवकुमार के कामकाज की सराहना करते हैं. इस पर Chief Minister ने कहा कि Political विचारधारा चाहे जो भी हो, संकट की घड़ी में सभी कन्नड़िगा एकजुट हैं.
Chief Minister ने कहा कि कर्नाटक Government केंद्र Government और राजनयिक माध्यमों के साथ मिलकर लापता लोगों का पता लगाने और नेपाल में फंसे राज्य के नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है.
–
डीएससी