
Patna, 27 अगस्त . नेपाल बाढ़ से मची तबाही को लेकर बिहार Government में मंत्री रामकृपाल यादव और बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने दुख व्यक्त किया है.
रामकृपाल यादव ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “नेपाल में हुई यह त्रासदी बहुत दुखद है. अचानक बाढ़ आ गई. नेपाल तबाह हो गया है. कई भारतीय भी लापता हैं. जानमाल का नुकसान हुआ है. यह बहुत दुखद और चिंता का विषय है. हमारे Prime Minister Narendra Modi ने नेपाल के Prime Minister से बात की है और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.”
बिहार Government में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, “मेरा मानना है कि जैसे ही Prime Minister ने इस बारे में बात की, एक विशेष विमान की मदद से तुरंत वहां राहत सामग्री भेजी गई. Prime Minister हर संभव मदद और राहत पहुंचाते रहेंगे. India हर तरह की मदद देता रहेगा और आगे भी ऐसा करता रहेगा.”
बिहार में बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए रामकृपाल यादव ने कहा, “तेजस्वी यादव बाढ़ को लेकर चिंतित हैं, इसीलिए वे दिल्ली गए. अगर वे सचमुच चिंतित और गंभीर होते, तो वे खुद मौके पर जाते, लोगों से मिलते और उनका दुख-दर्द साझा करते. उनको सिर्फ अपने परिवार की चिंता है. अगर उनको बिहार की जनता की चिंता रहती तो शायद वे दिल्ली नहीं जाते.”
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने से बातचीत करते हुए कहा, “भारी बारिश की वजह से नेपाल में त्रासदी हुई है. नेपाल में अभी भी एक हजार लोग लापता हैं. Prime Minister Narendra Modi की ओर से नेपाल के पीएम से बात की गई है. उनकी ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया है और मदद भी की गई है. वहां कई भारतीय भी लापता हैं. जिस गति से पानी आ रहा था, बिहार में भी आशंका बनी हुई थी. कुछ जिलों को रेड अलर्ट पर रखा गया है.
तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “बिहार के लोग तेजस्वी यादव की बातों को गंभीरता से नहीं लेते. इससे ज्यादा तुरंत कार्रवाई और क्या हो सकती है? हमें तुरंत पता चला कि बिहार को अलर्ट पर रखा गया है. आप जानते हैं कि यह नेपाल से जुड़ा एक अंतरराष्ट्रीय मामला है. Prime Minister भी इसे लेकर चिंतित हैं.”
–
एसडी/डीकेपी