
काठमांडू, 27 अगस्त . नेपाल फ्लैश फ्लड को लेकर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल ने गंभीर मंथन की जरूरत पर बल दिया है. India और नेपाल के संबंधों को पारंपरिक ‘रोटी-बेटी’ और ‘सीता-राम’ के रिश्तों से आगे बढ़ाकर पारिस्थितिकी और साझा पर्यावरणीय चुनौतियों के नजरिये से देखने की जरूरत पर जोर दिया है.
काठमांडू में Thursday को एनडीटीवी ‘अन्वीक्षा’ समिट में खनल ने हिमालय की नाजुक इकोलॉजी (पारिस्थितिकी) को नेपाल और India के लिए ‘साझा खतरा’ बताया.
खनल ने कहा, “नेपाल और India ने हमेशा अपने संबंधों को रोटी-बेटी और सीता-राम के रूप में देखा है. धर्म और सभ्यतागत संबंधों ने हमारे रिश्तों में बड़ी भूमिका निभाई है. लेकिन अब हमें अपने संबंधों को पारिस्थितिकी के संदर्भ में भी नए सिरे से परिभाषित करना होगा.”
उन्होंने कहा, “हिमालय में जो पिघलता है, वह समुद्र में उठता है.” खनल ने Wednesday को नेपाल-चीन सीमा के हिमालयी क्षेत्र में आई बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि वहां अचानक पानी का तेज बहाव नीचे की ओर आया और नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई.
नेपाल में Wednesday को आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है. त्रासदी में मृतकों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है. नेपाली मीडिया आउटलेट कान्तिपुर ने नेपाल Police के हवाले से बताया कि मृतकों की संख्या 359 हो गई है.
वहीं, समिट में खनल ने कहा कि इस बार बाढ़ का पानी भारतीय क्षेत्रों तक नहीं पहुंचा, लेकिन अतीत में ऐसी घटनाओं का असर India के सीमावर्ती इलाकों में हुआ है और भविष्य में भी ऐसा हो सकता है. उन्होंने कहा, “सौभाग्य से इस बार बाढ़ भारतीय सीमा से लगे इलाकों तक नहीं पहुंची, लेकिन ऐसा पहले हो चुका है.”
नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत, नेपाल, चीन और भूटान के बीच पारिस्थितिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “चीन, नेपाल, India और भूटान पारिस्थितिकी के जरिए जुड़े हुए हैं. हमारा साझा अस्तित्व और भविष्य हिमालयी पारिस्थितिकी की रक्षा पर निर्भर करता है. Political प्रतिद्वंद्विता हो सकती है, लेकिन हमें साथ आना होगा, क्योंकि हिमालयी क्षेत्र जलवायु परिवर्तन के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील है.”
उन्होंने चेतावनी दी कि हिमालयी क्षेत्र में बढ़ती पारिस्थितिकी संबंधी असुरक्षा आने वाले समय में जल संकट को भी जन्म दे सकती है. उनके मुताबिक, परिस्थितियों में बदलाव से क्षेत्र में करीब दो अरब लोगों की मीठे पानी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है.
खनल का बयान ऐसे समय आया है जब नेपाल में हालिया बाढ़ के बाद India के उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी सतर्कता बढ़ाई गई थी. नेपाल से निकलने वाली गंडक (नारायणी) और कोसी जैसी प्रमुख नदियां India के मैदानी इलाकों में प्रवेश करती हैं, जिससे हिमालयी क्षेत्र में होने वाली घटनाओं का असर सीमा पार भी पड़ सकता है.
–
केआर/