नेपाल आपदा पहाड़ों में निर्माण के लिए चेतावनी, प्रकृति से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी: संदीप वर्मा

रांची, 27 अगस्त . नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच Jharkhand के एक युवक के लापता होने की सूचना सामने आने के बाद उसके परिवार की चिंता बढ़ गई है. इस मामले पर भाजपा प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा कि लापता युवक के बारे में जानकारी जुटाने में राज्य Government और प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता दिखानी चाहिए. नेपाल की त्रासदी पर दुख जताते हुए उन्होंने केंद्र Government की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया.

संदीप वर्मा ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार त्रिशूली क्षेत्र में Jharkhand के एक युवक के लापता होने की सूचना है. इस त्रासदी से पूरा देश दुखी है और India की संवेदनाएं नेपाल के लोगों के साथ हैं. Prime Minister Narendra Modi ने नेपाल के Prime Minister से बातचीत की है और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही है. वहीं, Jharkhand के लापता युवक के संबंध में उन्होंने कहा कि राज्य Government और प्रशासन को तत्काल संबंधित एजेंसियों तथा नेपाल प्रशासन से संपर्क कर युवक की जानकारी जुटानी चाहिए.

भाजपा प्रवक्ता ने नेपाल की आपदा को पहाड़ी क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों के लिए भी एक चेतावनी बताया. उन्होंने कहा कि पहाड़ों और नदियों के प्राकृतिक मार्गों के साथ अत्यधिक छेड़छाड़ भविष्य में गंभीर परिणाम दे सकती है. 2013 की केदारनाथ त्रासदी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के लिए सामान्य इलाकों से अलग योजना और निर्माण नीति की जरूरत है. नदियां कई बार अपना प्राकृतिक रास्ता खुद तय करती हैं, इसलिए नदी के मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

संदीप वर्मा ने कहा कि तिब्बत से होते हुए नेपाल तक पहुंची इस प्राकृतिक आपदा से कई भारतीय भी प्रभावित हुए हैं. कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए भारतीयों के भी लापता होने की सूचनाएं सामने आई हैं. ऐसे में केंद्र Government संबंधित लोगों की जानकारी जुटाने और उनके बचाव के लिए प्रयास कर रही है. प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत और बचाव अभियान में कई तरह की चुनौतियां आती हैं. बारिश का मौसम भी बचाव कार्य को कठिन बना रहा है, लेकिन केंद्र Government आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है. नेपाल और तिब्बत India के करीबी पड़ोसी क्षेत्र हैं और बड़ी संख्या में भारतीय वहां यात्रा के लिए जाते हैं. ऐसे में वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी प्राथमिकता होनी चाहिए.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस आपदा से यह संदेश भी मिलता है कि प्राकृतिक संसाधनों और नदियों के साथ अत्यधिक हस्तक्षेप से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि आपदा में हाइड्रोपावर परियोजनाओं से जुड़े कार्यालयों और फ्लाईओवर जैसी संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा है. प्रकृति बार-बार हमें यह संकेत देती है कि विकास कार्य पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखकर किए जाने चाहिए. पहाड़ी क्षेत्रों में निर्माण के लिए वैज्ञानिक अध्ययन, स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों और आपदा जोखिम को ध्यान में रखना जरूरी है.

Jharkhand में रॉयल्टी और खनन को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर संदीप वर्मा ने कांग्रेस पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में राज्य के राजस्व और लोगों के हितों को लेकर चिंतित है तो उसे खनिज उत्पादन बढ़ाने और खनन आधारित उद्योग स्थापित करने पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में खनिज संसाधनों का पर्याप्त उपयोग कर स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करने वाले उद्योग नहीं लगाए गए. साथ ही उन्होंने अवैध खनन को लेकर भी राज्य Government पर निशाना साधा.

संदीप वर्मा ने कहा कि राज्य में राजस्व बढ़ाने के लिए ऐसी नीतियां जरूरी हैं, जिनसे Jharkhand के खनिज प्रतिस्पर्धी कीमतों पर बाजार में टिक सकें. अतिरिक्त सेस लगाने से यदि खनिज दूसरे राज्यों की तुलना में महंगा हो जाता है तो प्रतिस्पर्धी बाजार में उसका असर पड़ सकता है. नेपाल की त्रासदी एक मानवीय संकट है और इस समय सबसे जरूरी काम प्रभावित लोगों की सुरक्षा, लापता भारतीयों की जानकारी जुटाना और राहत-बचाव अभियान को तेज करना है. साथ ही, इस आपदा से सबक लेते हुए हिमालयी क्षेत्रों में भविष्य के निर्माण और विकास की नीतियों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए.

पीएसके

Leave a Comment